फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Neighbor kidnapped ninth class student

Baghpat News: पड़ोसी ने किया नौवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण

Sun, 29 Oct 2023 05:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
Neighbor kidnapped ninth class student
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शहर की एक कालोनी से पड़ोस में रहने वाले युवक ने नौवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

शहर की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी शहर के एक स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है, जो 26 अक्तूबर की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि पड़ोस में रहने वाला जावेद उसकी बेटी को ले गया। आरोप लगाया कि उन्होंने जावेद के घर जाकर बातचीत की तो उसके परिवार वालों ने गाली-गलौच कर उन्हें भगा दिया। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि नाबालिग का अपहरण करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है, जल्द ही बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed