फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Need teachers on corruption

भ्रष्टाचार पर गरजे शिक्षक

Fri, 12 May 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Fri, 12 May 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
बागपत।  माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस कार्यालय और कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। उन्होंने डीएम भवानी सिंह खंगारौत को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को माध्यमिक और वित्त विहीन शिक्षक डीआईओएस कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षक जुलूस निकालते हुए डीआईओएस कार्यालय से कलक्ट्रेट में पहुंचे। वहां प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन पुनरीक्षण के प्रकरण अधर में लटके हैं। नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ, पुरानी पेंशन बहाल, नवीन पेंशन की कटौती का कोई भी लेखाजोखा नहीं है। प्रदेश सरकार का अंश भी उनके खातों में जमा नहीं किया जा रहा है। वित्त विहीन शिक्षकों को पूर्ण कालिक शिक्षक का दर्जा दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव स्वीकृत कराने की मांगे उठाई। उन्होंने डीएम भवानी सिंह खंगारौत को ज्ञापन सौंपा। माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह, राममोहन भारद्वाज, बल्लभ सिंह शर्मा, इंद्रपाल सिंह, प्रचार मंत्री, अजयराज शर्मा, विजय कुमार, डॉ. जाकिर हुसैन, नवीन, कुलदीप, धर्मवीर, राजेंद्र शर्मा, सूबे सिंह, सत्यप्रकाश, नवीन कुमार, अशोक बंधु आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed