{"_id":"6377bfcefa5d032cc56b9167","slug":"nbcc-colony-will-have-technical-verification-kahkra-news-mrt6142181120","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनबीसीसी कॉलोनी का होगा तकनीकी सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनबीसीसी कॉलोनी का होगा तकनीकी सत्यापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी स्थित एनबीसीसी कॉलोनी के भवनों की गुणवत्ता के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बागपत बड़ौत खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने एनबीसीसी अधिकारियों से भवनों का तकनीकी सत्यापन मांगा है।
क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर करीब एक दशक पूर्व आवासीय टाउनशिप का निर्माण कराया था। कॉलोनी में सैकड़ों परिवार रहने लगे। उन्हें लगा कि भवन निर्माण में कोताही बरती गई है। कॉलोनी में रहने वाले चंद्रलोक नैनता आलोक राय चौधरी, एसबी सिंह, राज त्रिवेदी, दिनेश प्रसाद, विजेंद्र कुमार, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार ने डीएम राजकमल यादव और बागपत बड़ौत खेकड़ा विकास प्राधिकरण को लिखित शिकायती पत्र दिया था।
प्राधिकरण के सहायक अभियंता ने एनबीसीसी के महाप्रबंधक को लिखे पत्र में बताया कि स्थल निरीक्षण में कॉलोनी की दीवारों का प्लास्टर उतरा मिला। मानक पूरे नहीं किए गए। पत्र में संबंधित और निर्माण करने वाली संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्मित कॉलोनी का टेक्निकल सत्यापन आईआईटी रुड़की या दिल्ली से कराकर स्ट्रक्चरण स्टेबिलिटी का प्रमाणपत्र बागपत कार्यालय को प्रस्तुत करें।