फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Navratri brings colour to markets, traders happy with GST relief

Baghpat News: नवरात्र में बाजारों में चढ़ा रंग, जीएसटी राहत से व्यापारी खुश

Wed, 01 Oct 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 01 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Navratri brings colour to markets, traders happy with GST relief
बड़ौत। नवरात्र में शहर के बाजारों में रंग चढ़ रहा और ग्राहकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जीएसटी में की गई कमी का असर भी बाजार में दिखने लगा और सीधे तौर पर व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को इसका फायदा मिला। त्योहारों के मद्देनजर खरीदारों की संख्या में इजाफा हुआ है। खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल की बिक्री में तेजी दिखी।
विज्ञापन

जीएसटी में यह कमी न सिर्फ व्यापारियों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी सस्ता सामान खरीदने का अवसर मिला है। ऐसे में नवरात्र के दौरान बाजारों का ये उत्साह आने वाले समय में बढ़ सकता है। इस तरह व्यापारियों के लिए यह त्योहारी सीजन काफी फायदे वाला दिख रहा है।
विज्ञापन


ये बोले व्यापारी
नवरात्र में व्यापार काफी अच्छा रहा। जीएसटी में राहत से ग्राहकों में उत्साह बढ़ा है। अब लोग ज्यादा संख्या में मोबाइल देखने और खरीदने आ रहे हैं। त्योहारों के मौके पर बिक्री में पहले से तेजी दिख रही है। - संयम जैन, मोबाइल व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी, फ्रिज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री में वृद्धि देखने को मिली है। जीएसटी में कमी से दाम कम होने के कारण ग्राहक ज्यादा आ रहे हैं। व्यापारियों को भी इसका फायदा मिल रहा है। - संदीप जैन उर्फ मोनू, इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम मालिक

सोने और चांदी की मांग में नवरात्र के दौरान काफी तेजी आई है। जीएसटी की कमी से ग्राहक अधिक खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजार में उत्साह बना हुआ है। - वैभव जैन, सराफ

बाइकों व स्कूटी की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 30 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। जीएसटी में राहत से खरीदारों में विश्वास और उत्साह बढ़ा है। यह त्योहारों पर कारोबारियों के लिए बड़ा अवसर है। - शेखर पंवार, शोरूम मालिक


कपड़ों की बिक्री काफी हो रही है। जीएसटी में कमी के बाद ग्राहकों की संख्या बढ़ी है और त्योहारों की खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। इसका ग्राहक से लेकर व्यापारी तक को फायदा होता दिख रहा है। -बॉबी, कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed