{"_id":"68f7d9f4ec463c201c02eb37","slug":"national-level-kabaddi-training-camp-to-be-held-in-basi-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-140551-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बसी में लगेगा राष्ट्रीय स्तर का कबड्डी प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बसी में लगेगा राष्ट्रीय स्तर का कबड्डी प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन
बसी गांव की नैन स्पोटर्स एकेडमी में खिलाड़ियों से बात करते पदमश्री अंतर्राष्ट्रीय कबडडी खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान और पद्मश्री अजय ठाकुर मंगलवार को बसी गांव में नैन स्पोर्ट्स एकेडमी में पहुंचे। वहां खिलाड़ियों से बातचीत की और उनका मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही गांव में खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर का शिविर लगाने की बात कही गई।
हिमाचल प्रदेश के रहने वाले अजय ठाकुर लंबे समय तक भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान रहे और उनकी कप्तानी में टीम ने वर्ल्ड कप भी जीता था। अजय ठाकुर वर्तमान में प्रो कबड्डी लीग में पुणेरी पलटन के मुख्य कोच है। वह टीम के मालिक के साथ मंगलवार को एकेडमी में पहुंचे। वहां उन्होंने एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन किया।
अजय ठाकुर ने कहा कि बसी गांव की माटी को वह प्रणाम करते हैं। बसी गांव से राष्ट्रीय स्तर के काफी खिलाड़ी निकले हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले डीएसपी जितेंद्र सरगम, भारतीय टीम के चयनकर्ता कुलदीप पंवार समेत अन्य खिलाड़ी भी इसी धरती से निकले हैं।
विज्ञापन
कहा कि यहां काफी प्रतिभाएं हैं मगर उनको सुविधाएं सही नहीं मिलती हैं। खिलाडि़यों की प्रतिभा को निखारने के लिए गांव में शिविर लगाया जाएगा। कहा कि युवाओं को कड़ी मेहनत कर गांव और देश का नाम रोशन करना है। इस मौके पर कोच पवन नैन, पीयूष नैन, बबलू, संदीप कुमार, अजय मौजूद रहे।