फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Names of lovers adopted on trees and stones

पेड़ और पत्थरों पर गोद डाले प्रेमियों के नाम

Sun, 09 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Names of lovers adopted on trees and stones
बागपत के यमुना रोड स्थित जंगल में पेड़ पर लिखे नाम। - फोटो : BAGHPAT
पेड़ और पत्थरों पर गोद डाले प्रेमियों के नाम
विज्ञापन

बागपत। वेलेंटाइन वीक का असर युवाओं के सर चढ़कर बोल रहा है। जो युवा अपने प्रेमियों से नहीं मिल पाए, उन्होंने पेड़ों और पत्थरों पर अपने नाम से साथ अपने प्रेमी के नाम गोद डाले।
वेलेंटाइन वीक चल रहा है। वीक के तीसरे दिन प्रेमियों ने एक-दूसरे को चॉकलेट तो भेंट की ही, मगर जो युवक और युवती आपस में चॉकलेट का आदान-प्रदान नहीं कर पाए, उन्होंने नई युक्ति निकाली। ऐसे युवाओं ने नगर के पक्का घाट, ईदगाह मोहल्ला, खेतों के किनारे पेड़ो पर दिल बनाकर उसमें अपना व अपने प्रेमी का नाम गोद डाला। नगर के पक्का घाट और ईदगाह पर, खेतों के आसपास खड़े पेड़ों के अलावा यमुना नदी के किनारे पड़े हुए पत्थरों पर भी युवाओं ने अपने नाम के साथ अपने प्रेमी का नाम गोद रखा है।
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक : चॉकलेट देकर किया प्यार का इजहार
बागपत। वेलेंटाइन वीक में रविवार को चॉकलेट डे पर प्रेमियों ने एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट की। सुबह से ही कंफैक्शनरी पर चॉकलेट लेने के लिए भीड़ रही। नगर में कंफेक्शनरी की दुकानों पर पूरा दिन भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे वीक में शनिवार को वीक के दूसरे दिन जहां प्रेमी जोड़ों ने चोरी-चोरी, चुपके-चुपके गुलाब के फुल भेंट कर प्रपोज किया वहीं तीसरे दिन उन्होंने एक-दूसरे को चॉकलेट देकर अपने प्यार का इजहार किया।

चॉकलेट डे पर नगर में कंफैक्शनरी की अधिकतर दुकानों पर युवाओं की भीड़ रही। प्रत्येक युवक एवं युवतियों ने वेेलेंटाइन वीक को स्पेशल बनाने के लिए चॉकलेट गिफ्ट की। कंफैक्शनरी दुकान संचालन सबरी व अरविंद गोयल ने बताया कि युवाओं ने चॉकलेट खरीदी है। युवाओं ने 10 से लेकर 250 रुपये की चॉकलेट खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed