{"_id":"6398c6ed2ead012679709277","slug":"naib-tehsildar-and-lekhpal-threatened-to-beheaded-baghpat-news-mrt6174945197","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नायब तहसीलदार व लेखपाल को बलकटी से गर्दन काटने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नायब तहसीलदार व लेखपाल को बलकटी से गर्दन काटने की धमकी
विज्ञापन
पुराने कस्बे में जमीन की जांच करने पहुंचे थी अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम
अधिकारियों से छीनकर कागज भी फाड़े, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर की नई बस्ती केतीपुरा में जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार और लेखपाल को खुलेआम बलकटी से गर्दन काटने की धमकी दी गई। उनके हाथ से कागज छीनकर फाड़ दिए गए। वहां पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए और एक को हिरासत में ले लिया।
पुराने कस्बे में नई बस्ती केतीपुरा में दलितों के पट्टों और कब्रिस्तान की जमीन पर प्लॉट काटने की शिकायत मिलने पर डीएम राजकमल यादव ने जांच के आदेश दिए थे। जिस पर वहां जांच करने के लिए नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा, लेखपाल विनोद शर्मा और बलवीर सिंह मंगलवार को जांच करने पहुंचे थे। इन सभी ने वहां जांच शुरू की तो वहां कई लोग पहुंच गए और टीम का विरोध किया।
वे टीम से गालीगलौज करने लगे और एक व्यक्ति ने उन्हें बलकटी से गर्दन काट देने की धमकी दी। उसने सरकारी कागज भी फाड़ दिए। इसकी जानकारी पाकर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। तहसीलदार प्रसून कश्यप ने बताया कि धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। जिससे वहां टीम के दोबारा जांच करने पर कोई घटना न हो सके।