फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   NA

Baghpat News: शादी की जिद करने पर की थी प्रेमिका की हत्या

Wed, 01 Feb 2023 08:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 01 Feb 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
NA
दोघट पुलिस ने दस महीने बाद आरोपी प्रेमी व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर घटना का किया खुलासा
विज्ञापन

फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। शादी की जिद करने पर युवक ने साथी के साथ मिलकर प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसकी पहचान मिटाने के लिए शव जला दिया था। पुलिस ने दस महीने बाद युवती के प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि गांव निरपुड़ा निवासी अनुसूचित जाति की नीतू ने 25 अप्रैल 2022 को ककड़ीपुर गांव के दिवांश के खिलाफ बहन टीना उर्फ मीना निवासी बेगमाबाद गढ़ी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से दोघट पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई थी। दस महीने बाद पुलिस ने दिवांश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दिवांश ने बताया कि उसका टीना के साथ प्रेम प्रसंग था। वह उससे शादी के लिए कहती थी। उसके परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

वह दस अप्रैल 2022 की रात टीना को शादी का झांसा देकर घर से साथ लेकर आया था। वह बूढ़पुर गांव के रहने वाले अपने दोस्त सोनू की बाइक पर बैठकर बूढ़पुर गांव के जंगल में नलकूप पर पहुंचे। वहां टीना उससे जल्द शादी करने की जिद करने लगी। दिवांश को लगा कि वह टीना से शादी नहीं करेगा तो उसे फंसा देगी। उसके कहने पर दोस्त सोनू ने टीना की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बैग से कपड़े निकालकर शव के ऊपर डालकर आग लगा दी। इसके बाद मृतका के बैग से ढाई हजार रुपये और घड़ी लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी भुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक एवं मृतका की घड़ी बरामद की गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।


लावारिस में हुआ था मृतका का अंतिम संस्कार
थाना प्रभारी भुरेंद्र सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया था, जबकि दस अप्रैल को टीना की हत्या कर दी गई थी। जिसका अधजला शव रमाला पुलिस ने बरामद किया था। हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मृतका की शनाख्त नहीं होने पर लावारिस में अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed