muzaffarnagar: मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, एक घायल
मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ट्रांसफार्मर, विद्युत मोटर तथा विद्युत तार चोरी करने चोर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ट्रांसफार्मर, विद्युत मोटर तथा विद्युत तार चोरी करने अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक आरोपी घायल हो गया।
सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम मंसूरपुर पुलिस शाहपुर मार्ग व गांव दिनकरपुर मार्ग के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कार में आते हुए कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें: 'मैं जाट हूं': ढाई किलो का हाथ उठाकर बोले अभिनेता सनी देओल, मेरठ में फिल्म 'जाट' का किया प्रमाेशन, झूमे फेंस
पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर कार सवार लोग नीचे उतर कर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस की मुठभेड़ में एक आरोपी खालापार थाना क्षेत्र के गांव वहलना निवासी अर्जुन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए अन्य चोरों ने अपने नाम जनपद मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी जान मोहम्मद व अनीश, जनपद मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी मनोज, थाना खतौली क्षेत्र के भूड़ निवासी गुफरान और आसिफ बताएं हैं।
गिरफ्तार चोरों के कब्जे से पुलिस ने कार तमंचे, कारतूस, चाकू ट्रांसफार्मर चोरी करने के उपकरण, चोरी किया गया सामान तथा 80 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार चोरों के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।