फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Murdered bodies dumped

हत्या कर महिला का शव रजवाहे में फेंका

Tue, 05 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 05 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बागपत कोतवाली क्षेत्र के गाधी और ब्राह्मण पुट्ठी गांव के बीच में रजवाहे में करीब 30 वर्षीय महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया। निर्वस्त्र अवस्था में मृतका के गले में कपड़ा और हाथ में रस्सी से मरा हुआ कुत्ता बंधा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है दुष्कर्म के बाद  महिला की हत्या की है।
विज्ञापन


रजवाहे के पास से सोमवार को सुबह के समय गुजर रहे लोगों को रजवाहे के पानी में दो शव दिखाई दिए। उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को रजवाहे से निर्वस्त्र महिला और कुत्ते का शव मिला। पुलिस के अनुसार मृतक महिला के गले में कपड़ा बंधा था। साथ ही उसके एक हाथ पर रस्सी से कुत्ते का शव बंधा था।
विज्ञापन


इसे देखकर पुलिस और क्षेत्रीय लोग टेंशन में आ गए। शव की पुलिस ने शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस टीम आशंका जता रही है दुष्कर्म करने के बाद महिला की हत्या की गई है, लेकिन उसके हाथ पर कुत्ते का शव क्यों बांधा गया, इसको लेकर हर कोई हैरान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने कहा महिला के शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी शव का पहचान नहीं हो पाई है। उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed