फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Murder accused history sheeter, 25 thousand bounty on brother and grandfather, grandfather arrested

Baghpat News: हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर, भाई व दादा पर 25 हजार का इनाम, दादा गिरफ्तार

Sat, 17 May 2025 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Murder accused history sheeter, 25 thousand bounty on brother and grandfather, grandfather arrested
बिनौली। सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा के हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर आयुष, उसके भाई अर्जुन व दादा निर्भय सिंह पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इनमें से उसके दादा निर्भय को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की आठ टीमों ने आसपास के कई जिलों के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में दबिश दी।
विज्ञापन

सिरसली गांव में बुधवार शाम को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा की हिस्ट्रीशीटर आयुष ने अपने साथी के साथ मिलकर पिस्टल से छह गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वहां पर करीब 20 राउंड गोलियां चलाई गई थी और गोली लगने से सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे विनीत भी घायल हो गया था। इसमें मृतक प्रधान के भाई गजेंद्र ने हिस्ट्रीशीटर आयुष, उसके भाई अर्जुन, दादा निर्भय सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक सवार हिस्ट्रीशीटर आयुष के साथ उसका साथी नजर आया, जिसकी पहचान नवनीत निवासी बिजनौर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने नवनीत के घर व अन्य ठिकानों पर दबिश दी और उसके परिचितों से भी पूछताछ की। हत्या के तीसरे दिन पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर आयुष, उसके भाई अर्जुन व दादा निर्भय सिंह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के दादा निर्भय सिंह को शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उधर हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर, उसके भाई अर्जुन और साथी नवनीत का सुराग नहीं लग सका। सिरसली में प्रधान धर्मेंद्र तोमर की हत्या के बाद पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। इसको लेकर गांव में हत्यारोपियों के करीबियों पर भी नजर रखी जा रही है। उधर तीसरे दिन भी सिरसली गांव में पुलिस और पीएसी तैनात रही।

---------
मृतक के परिवार वालों से मिले सांसद

सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा की हत्या के बाद से मृतक के परिवार वालों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार को सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान भी सिरसली गांव पहुंचे। वहां उन्होंने मृतक के पिता गंभीर सिंह और मां बीरमती से मुलाकात कर सांत्वना दी और हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
-----------
पत्नी के साथ शामली रिश्तेदारी में छिप गया था निर्भय सिंह
सिरसली गांव में प्रधान की हत्या का पता चलते ही हिस्ट्रीशीटर आयुष का दादा निर्भय सिंह स्कूटी पर अपनी पत्नी को लेकर शामली जिले में पहुंच गया था। वहां पर रिश्तेदारी में जाकर छिप गया। प्रधान की हत्या में नामजदगी होने का पता चलने पर निर्भय सिंह दूसरे ठिकाने पर भागने की फिराक में था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घायल विनीत के हाथ से निकाली गई गोली
सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर को बचाने का प्रयास कर रहे विनीत को भी हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी ने गोली मारकर घायल कर दिया। मेरठ के अस्पताल में भर्ती विनीत का शुक्रवार को अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया। ऑपरेशन के दौरान उसके हाथ से गोली निकाली गई। उधर, घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए घायल विनीत की अस्पताल में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। घायल विनीत की हालत में तीसरे दिन सुधार बताया जा रहा है।


वर्जन-
हिस्ट्रीशीटर आयुष, उसके भाई अर्जुन, दादा निर्भय पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनमें उसके दादा निर्भय को गिरफ्तार किया गया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें कई राज्यों में लगी हुई है। सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed