{"_id":"6244a2738dbff8249421f82d","slug":"municipal-worker-unconscious-due-to-fire-in-dumping-zone-condition-of-32-people-deteriorated-baghpat-news-mrt5825093104","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपिंग जोन के कूड़े में आग लगी, धुएं से 32 लोगों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग जोन के कूड़े में आग लगी, धुएं से 32 लोगों की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
बागपत के केतीपुरा मोहल्ले में कूड़े के ढेर से आग बुझाने के दौरान बेहोश हो जाने पर पालिका कर्मी सु?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नगर पालिका के डंपिंग जोन में डाले गए कूड़े में मंगलवार रात आग लग गई। इससे आसपास के कई मोहल्लों में धुआं फैल गया। इससे करीब 32 लोगों की हालत बिगड़ने पर भगदड़ मच गई। फायर बिग्रेड व पालिका कर्मियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर में रातभर लोगों को धुएं के कारण परेशानी झेलनी पड़ी।
नगर के केतीपुरा मोहल्ले के पास यमुना खादर में नगर पालिका ने कूड़ा डंपिंग जोन बनाया हुआ है। वहां कूड़े में मंगलवार रात करीब दस बजे आग लग गई और कूड़े से धुएं का गुबार उठने लगा। इससे केतीपुरा, कुरैशियान मोहल्ला, मिर्धानपुरा, देशराज मोहल्ला समेत आसपास घरों में धुआं घुस गया और लोगों का दम घुटने लगा। इसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई। धुएं के कारण सिद्दो, फरजाना, जुलेखा, सोनी, रूबीना, रिहाना, शब्बो, अख्तरी, शाहीना, मंगते, वकीलू, गुल्लू, इरफान, बिंदे, सीलू, इमरान, कालू समेत करीब 32 की हालत खराब हो गई। इन सभी को धुएं के दायरे से बाहर लेकर गए। इससे उनकी हालत में सुधार हुआ तो कई का निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। वहां सभासद इकराम व नन्हे कुरैशी ने फायर ब्रिगेड व नगर पालिका के अधिकारियों को जानकारी दी। आरोप है कि करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचे तो तभी नगर पालिका की टीम भी जेसीबी लेकर पहुंच गई। वहां धुएं के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी हुई और नगर पालिका कर्मचारी सुरेश भी बेहोश होकर गिर पड़ा। वहां चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन इसके बाद भी धुआं फैलने के कारण लोग रातभर परेशान रहे। वहीं, आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका।
कूड़ा डालने के विरोध में लोगों का हंगामा
केतीपुरा के पास कूड़ा डालने के विरोध में हाजी लालू, सलीम, मेहरद्दीन, दिलशाद, जमशेद, वकील, शमीम, शाहरूख, कय्यूम राणा आदि ने हंगामा किया। उनका कहना है कि नगर पालिका में शिकायत की गई थी और वहां कूड़ा नहीं डलवाने के लिए कहा गया था। पहले वहां आसपास मकान नहीं थे और अब मकान बन गए हैं। लोगों ने बताया कि वहां विरोध के कारण बुधवार को कूड़े की एक भी गाड़ी नहीं गई।
विज्ञापन
वर्जन
कूड़े में आग लगने की जानकारी मिलते ही नगर पालिका की टीम को भेज दिया गया था। फायर ब्रिगेड वालों को भी सूचना देकर भेजा गया था। कूड़े की समस्या का समाधान कराया जाएगा।-ललित आर्य, ईओ नगर पालिका बागपत

बागपत में कूड़े के ढेर में आग लगने से धुआं होने पर सुरक्षित स्थान की ओर जाते लोग।- फोटो : BAGHPAT

बागपत में कूड़े में आग लगने से हालत खराब होने पर लोगों को दूर जाने की सलाह देते इरशाद उर्फ नन्ने सभ- फोटो : BAGHPAT