फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Municipal clerk and councilor husband fight

Baghpat News: नगरपालिका लिपिक व सभासद पति के बीच हाथापाई

Sun, 07 Apr 2024 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Municipal clerk and councilor husband fight
बड़ौत। नगरपालिका परिसर में शनिवार को टैक्स जमा करने को लेकर नगरपालिका के लिपिक व सभासद पति के बीच गाली-गलौज के बाद हाथापाई हो गई। वहां मौजूद वार्ड नंबर दो की सभासद के पिता ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो झगड़ा कर रहे लोगों ने कुर्सी उनके सिर पर मार दी, जिससे वह लहुलुहान हो गए। इसे लेकर वहां हंगामा खड़ा हो गया। फिलहाल घायल सभासद पिता ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नगरपालिका लिपिक को 10 दिन पहले कुछ लोगों ने टैक्स जमा करने के लिए धनराशि दी थी। आरोप है कि लिपिक ने टैक्स जमा करने की बजाए उक्त धनराशि को खर्च कर दिया। कई दिनों से लोग लिपिक के पीछे घूम रहे थे और टैक्स जमा करने की रसीद मांग रहे थे, लेकिन न तो धनराशि वापस दी गई और न ही टैक्स जमा किया गया। शनिवार को ये लोग सभासद पति को लेकर कर्मचारी के पास पहुंचे, तो दोनों पक्षों में गाली-गलौज के साथ हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन

वहां मौजूद वार्ड नंबर दो की सभासद अंजना के पिता श्याम बाबू ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो किसी ने उनके सिर पर कुर्सी मार दी, जिससे वह लहुलुहान हो गए। इसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। हालांकि बाद में अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर लिपिक संजय शर्मा ने कहा कि आरोप निराधार है। आरोप लगाया कि सभासद पति ने गाली-गलौच व हाथापाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध मेें बागपत में हूं। किसी कर्मचारी ने फोन कर विवाद की जानकारी दी है। जानकारी मिली है कि झगड़े में सभासद पिता घायल हुए हैं। पूरी जानकारी जुटाने के बाद जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कुमार रस्तोगी, ईओ नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed