{"_id":"6030079c8ebc3ee92b2759c3","slug":"mps-and-mlas-should-resign-if-they-do-not-agree-to-the-demand-baghpat-news-mrt5262146106","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की बात नहीं मनवा सकते तो इस्तीफा दें भाजपा के सांसद और विधायक : सर्वखाप चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की बात नहीं मनवा सकते तो इस्तीफा दें भाजपा के सांसद और विधायक : सर्वखाप चौधरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांग नहीं मनवा सकते तो इस्तीफा दें सांसद और विधायक
बड़ौत (बागपत)। सर्वसमाज और सर्वखाप चौधरियों की पंचायत में चौधरियों ने कहा कि भाजपा के सांसद और विधायक किसानों की मांग नहीं मनवा सकते, तो अपने पदों से इस्तीफा दे दें। किसानों की वोट से ही वे संसद और विधानसभा तक पहुंचे हैं। कृषि कानूनों पर भाजपा नेता किसानों को समझाने के लिए दौरा न करें। खाप चौधरियों ने चेताया कि हर बात का हिसाब रखा जाएगा। भविष्य में भी नेताओं को वोट की जरूरत पड़ेगी, तो जवाब मांगा जाएगा।
बड़ौत की पट्टी चौधरान में देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह के आवास पर सर्वखाप चौधरियों की पंचायत हुई। देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष सिंह, देशखाप नाई समाज के चौधरी गंगाराम, अनुसूचित जाति के चौधरी श्योराज सिंह, कश्यप समाज के चौधरी ओमवीर कश्यप और सैफी बिरादरी के चौधरी हाजी इकबाल पंचायत में शामिल हुए। खाप चौधरियों ने करीब एक घंटे तक किसान आंदोलन पर चर्चा की।
देशखाप चौरासी के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के सांसद और विधायकों को उनकी मांग प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के समक्ष रखनी चाहिए। किसानों ने जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चुना था। अगर भाजपा के सांसद और विधायक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करा सकते तो इस्तीफा दे दें, हम उनका अभिनंदन करेंगे। अन्यथा मांगें पूरी होने तक सांसद और विधायक किसानों से दूर रहें। अध्यक्षता चौबीसी चौधरी सुभाष सिंह ने की और संचालन थांबेदार चौधरी यशपाल सिंह ने किया। इस दौरान थांबेदार यशपाल सिंह, थांबेदार जयपाल बावली, थांबेदार ओमवीर हिलवाड़ी, थांबेदार रामकुमार बामनौली, थांबेदार श्याम सिंह मलकपुर, दरियाव सिंह, अरुण तोमर बॉबी, रविन्द्र प्रधान बिजरौल, तेजपाल बावली, विनोद खेड़ा, गौरव बड़ौत, रविंद्र, नरेश ठेकेदार, मुनेश बरवाला आदि मौजूद रहे।