फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MP Sports Festival concludes with great fanfare, winning players honoured

Baghpat News: सांसद खेल महोत्सव का धूमधाम से समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Sat, 22 Nov 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
MP Sports Festival concludes with great fanfare, winning players honoured
जज्बा जवान,दौड़ में आगे बुज़ुर्ग:- बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में सांसद खेल महोत्सव में दौड़ प्र
- बागपत के खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके: प्रवेश साहिब सिंह
विज्ञापन

- बोले- तीन साल में बदली हुई दिखाई देगी यमुना, पिछली सरकार पर लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में चल रहे सांसद खेल महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि बागपत के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी इस महोत्सव से नए अनुभव और नई प्रेरणा लेकर लौटेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
समापन कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विधायक डाॅ. अजय कुमार, विधायक योगेश धामा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। अंतिम दिन वरिष्ठ नागरिकों की 100 मीटर दौड़ के अलावा, महिलाओं की 100 मीटर दौड़ और दिव्यांगों की व्हीलचेयर और साइकिल दौड़ कराई गई। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाणपत्र, टी-शर्ट, ट्रैक सूट और दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



- तीन साल में बदली हुई दिखाई देगी यमुना
कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि यमुना सफाई पर विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब देते हुए कहा कि सरकार पिछले नौ महीनों में ही 4000 करोड़ रुपये के टेंडर जारी कर चुकी है और आने वाले तीन से साढ़े तीन वर्षों में यमुना साफ दिखाई देगी। कहा कि विरोधी अपनी 11 साल की नाकामी छुपाने के लिए अनावश्यक सवाल उठा रहे हैं, जबकि केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए तेज गति से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की कर्मस्थली बागपत के विकास के लिए दिल्ली सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि बागपत को देश की राजधानी से जोड़ने के लिए चार नई डीटीसी बसें चलाई जाएंगी। साथ ही बताया कि यमुना को स्वच्छ बनाने के प्रयासों के तहत अगले वर्ष जनवरी से यमुना नदी में दो शिप चलेंगी, जिनमें 50–50 यात्रियों को पांच किलोमीटर की यात्रा कराई जाएगी। यमुना विहार पुश्ता के निकट खानपान और मनोरंजन गतिविधियों की तैयारी भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से बागपत की यात्रा समय अब ढाई घंटे से घटकर लगभग एक घंटे रह गया है।

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी ने इस महोत्सव को महाकुंभ का रूप दिया है। अगले तीन वर्षों में इससे भी बड़े खेल महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। सांसद ने महोत्सव में शामिल स्कूलों, मंगल दलों, यूथ क्लबों और सहयोगी संस्थानों को संसद भवन भ्रमण का आमंत्रण भी दिया। इस मौके पर सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक राहुल वर्मा के अलावा कोच धर्मेंद्र खोखर, सुरेश तोमर, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed