फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MP launched food distribution scheme

सांसद ने किया अन्न वितरण योजना का शुभारंभ

Sat, 07 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
MP launched food distribution scheme
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो छपे थैलों में कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सांसद डॉ सत्यपाल ने ट्यौढ़ी गांव में शनिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत निशुल्क राशन वितरण का शुभारंभ किया। उन्होंने गांव स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो छपे थैलों में कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण किया। उधर, कार्ड धारकों ने सांसद के सामने ही राशन डीलर द्वारा कम खाद्यान्न देने की शिकायत भी की।

शनिवार को टयौढ़ी गांव में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने सरकार योजनाआें की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कार्डधारकों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के फोटो छपे थैलों में राशन वितरण भी किया। कार्यक्रम समाप्त कर सांसद गांव से लौटने लगे तो कई कार्डधारक उनके पास पहुुंचे और राशन डीलर पर खाद्यान्न वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया। सांसद ने राशन डीलर को जमकर फटकार लगाई और भविष्य में दोबारा शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। साथ ही इस संबंध में डीएम को अवगत कराते हुए समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। उधर, ग्रामीणों ने बकाया गन्ना भुगतान के संबंध में सांसद को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर नीरज कौशिक, प्रदीप ठाकुर, सुभाष पहलवान, साहब सिंह, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed