{"_id":"66b4abf1a64279e7e70d38f0","slug":"mother-and-son-tried-to-be-crushed-by-jcb-when-they-tried-to-stop-mining-baghpat-news-c-28-1-bag1001-116509-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खनन करने से रोकने पर मां-बेटे को जेसीबी से कुचलने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खनन करने से रोकने पर मां-बेटे को जेसीबी से कुचलने का प्रयास
विज्ञापन
-छपरौली के जंगल का मामला, पुलिस के पहुंचने पर ट्रैक्टर छोड़कर भागे खनन करने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। खेत में जेसीबी से मिट्टी खनन करने का विरोध करने पर किसान की पत्नी और बेटे पर हमला कर दिया गया। दोनों को जेसीबी से कुचलने का भी प्रयास किया गया।
कस्बे की पट्टी धनकोशिया निवासी किसान नेत्रपाल ने बताया कि ईदगाह के पास उसके खेत हैं। बराबर वाले खेत में जेसीबी चलाकर मिट्टी खनन कराया जा रहा था। बताया कि छह अगस्त की रात कुछ लोगों ने घर पर आवाज लगाकर खेत में मिट्टी खनन किया जाने की सूचना दी। जिस पर उसकी पत्नी कृष्णा और बेटा प्रदीप खेत में पहुंचे और खनन करने वालों को आवाज लगाकर रोका तो दोनों पर हमला कर दिया। जेसीबी चढ़ाकर दोनों को कुचलने की कोशिश की। इस दौरान कृष्णा और प्रदीप घायल हो गए। सूचना मिलने पर कस्बे के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आकाश और जिवानी गांव के जेसीबी चालक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।