{"_id":"66a78035bf9398c9030ebf01","slug":"more-than-50-thousand-devotees-performed-jalabhishek-at-pura-mahadev-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-116122-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुरा महादेव में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुरा महादेव में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन
- सावन के दूसरे सोमवार को भी श्रद्धालुओं की रही भीड़, दिनभर गूंजते रहे बम भोले के जयकारे
- मेले में की खरीदारी, सीआरपीएफ, पीएसी व पुलिस के जवान रहे तैनात, चेकिंग की गई
फोटो- छह की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। सावन के दूसरे सोमवार को पुरा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। देहात क्षेत्रों के अलावा दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। शहरों व देहात क्षेत्र के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा की।
पुरा महादेव मंदिर में रात दो बजे से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। भीड़ अधिक होने के कारण भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भांग, धतुरा, शहद, दूध, दही, चंदन और जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि शाम तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया। वहीं शहरों व देहात क्षेत्र के मंदिरों में भी सोमवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। बागपत शहर के बाबा जानकीदास, ठाकुरद्वारा, बागेश्वर महादेव मंदिर, पक्का घाट मंदिर, मेरठ रोड स्थित शिव मंदिर में भी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं, पुरा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सीआरपीएफ, पीएसी, पुलिस के जवान तैनात रहे। साथ ही श्रद्धालुओं की चेकिंग भी की। एएसपी एनपी सिंह और सीओ प्रीता ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
--
श्रद्धालुओं ने मेले में की खरीदारी
पुरा महादेव मंदिर में लगे मेले में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करने के बाद खरीदारी की। साथ ही बच्चों ने भी सामान खरीदा। वहीं कांवड़ियों की संख्या भी मंदिर में बढ़ती जा रही है। शिवरात्रि पर्व को लेकर कांवड़िये शिविरों में रुकना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
--
तीन महिला श्रद्धालुओं की चेन चोरी
पुरा महादेव मंदिर के गर्भ गृह में जलाभिषेक करने के लिए पहुंची मेरठ की माधवपुरम निवासी पूजा का गले का लॉकेट, दिल्ली के करावल नगर निवासी रजनी की चेन, दिल्ली निवासी पार्वती की चेन गले से निकाल ली गई। जब वह जलाभिषेक कर बाहर निकलीं तो उनके गले में चेन नहीं थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गए। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है और चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।