फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Monu Jat and Barber and six on Brtu Gangestr

मोनू जाट और भरतू नाई समेत छह पर गैंगेस्टर 

Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Monu Jat and Barber and six on Brtu Gangestr
पुलिस - फोटो : amar ujala
बागपत। 50 हजार रुपये के इनामी रहे मोनू जाट और भरतू नाई समेत छह अपराधियों पर दोघट पुलिस ने शिकंजा कसा है। आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। आरोपी फिलहाल जेल में हैं।
विज्ञापन


तीन माह पूर्व मेरठ के रोहटा निवासी मोनू जाट और नितिन टीकरी ने साथियों के साथ मिलकर कस्बा टीकरी में युवक विवेक और किसान लाल बहादुर की हत्या की थी। इसके अलावा रोहटा में भी हत्या की। इस मामले में मोनू जाट पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। मोनू और नितिन को सोनीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस की विवेचना में सामने आया था कि उसने जेल में बंद भरतू नाई के साथ टीकरी में हत्याओं को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने रोहटा निवासी मोनू जाट, भरतू नाई, टीकरी कस्बा निवासी नितिन, राहुल, राजीव, मलकपुर निवासी योगेंद्र के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन

 
चाकू के साथ चार गिरफ्तार 
बागपत। रमाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान कासिमपुर खेड़ी निवासी उदयवीर और सतेंद्र को गिरफ्तार कर उनके पास से एक-एक चाकू बरामद किया। इसके अलावा छपरौली पुलिस ने शबगा गांव के सतपाल और खट्टा प्रह्लादपुर के सुशील के पास से चाकू और छुरी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 वाहन से हूटर और 11 वाहन से काली फिल्म उतारी 
बागपत। जनपद में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर एक वाहन से हूटर, 11 वाहनों से काली फिल्म उतारी। 68 वाहनों का चालान कर 45100 रुपये का शमन शुल्क वसूला। अफसरों ने 26 गांवों का भ्रमण किया। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर भी चेकिंग की। 

सात लोगों के साथ 135 पेटी शराब बरामद 
बागपत। पुलिस और आबकारी की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सात लोगों को गिरफ्तार कर 135 पेटी शराब बरामद की। कोतवाली पुलिस ने अहमदपुर गठीना गांव में छापामारी कर एक मकान से छह पेटी शराब बरामद की।


मीतली में युवक पर तमंचे की बटों से हमला 
बागपत। मीतली गांव के युवक राजेश पर गांव के ही लोगों ने घर में घुसकर तमंचे की बटों से हमला कर दिया।  उसने कोतवाली में शिकायत की है।
मीतली निवासी राजेश ने दी तहरीर में कहा उसने पड़ोस के एक युवक को अपना मोबाइल एक माह पूर्व चलाने के लिए दे दिया था। आरोपी युवक ने उसका मोबाइल नहीं लौटाया। कई बार उससे मोबाइल की मांग की। मोबाइल मांगने पर आरोपी अपने भाई के साथ बृहस्पतिवार को मकान में घुसा और  तमंचे की बट और पंच से हमला किया। इससे वह घायल हो गया। शोर शराबा होने पर आरोपी भाग गए। वहीं सिसाना गांव में मारपीट हुई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा कुर्डी, नांगल, बड़ौत, कासिमपुर खेड़ी, अंगदपुर, बड़ौली आदि कई गांवों में मारपीट हुई। सूचना पर यूपी-100 की गाड़ी ने वहां पर पहुंचकर मामला शांत कराया। साथ ही बालैनी के हिंडन पुल पर लगे जाम को खुलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed