फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   moni

मोनी का सुराग नहीं, कलक्ट्रेट में हंगामे की तैयारी

Wed, 18 Mar 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
moni
बागपत। नाव हादसे में यमुना में डूबी किशोरी का अब तक सुराग नहीं लग सका है। एसडीआरएफ की टीम ने यमुना नदी में किशोरी की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। प्रकरण को लेकर कश्यप युवा मंच अब कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटा है। मंच का कहना है कि मोनी की तलाश कराने में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

यमुना नदी में 12 मार्च को नाव हादसा हुआ था। यमुना में डूबी मोनी का अब तक सुराग नहीं लग सका है। मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने मोनी की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। हादसे वाले स्थान से दिल्ली तक टीम छानबीन कर चुकी है। उधर, मोनी के परिजन गमजदा हैं। कश्यप युवा मंच के अध्यक्ष सुभाष चंद कश्यप पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि मोनी कश्यप को तलाश कराने में गंभीरता नहीं दिखाई गई है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मोनी को तलाश कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

जारी रहेगा सर्च अभियान
बागपत। एसडीएम रामनयन ने बताया कि सर्च अभियान जारी है। अभी तक मोनी का सुराग नहीं लगा है। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे हुए हैं।
हादसे में हो चुकी दो मौत
बागपत। नाव हादसे में दो की मौत हो चुकी है। किशोरी नसरीन के अलावा महिला राजेश का शव बरामद किया जा चुका है। अभी तक मोनी के विषय में जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed