{"_id":"621dd722429a117a2d211264","slug":"money-demanded-from-politicians-by-hacking-mobile-of-personal-secretary-of-rld-president-jayant-singh-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के निजी सचिव का मोबाइल हैक करके नेताओं से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के निजी सचिव का मोबाइल हैक करके नेताओं से ठगी
Tue, 01 Mar 2022 01:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:49 PM IST
सार
चुनाव के बीच में इस तरह से जयंत सिंह के निजी सचिव का मोबाइल हैक करके रुपये मांगने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के निजी सचिव का मोबाइल व व्हाट्सएप हैक कर नेताओं से ठगी करने का मामला सामने आया है। निजी सचिव ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निजी सचिव समरपाल सिंह का मोबाइल व व्हाट्स एप हैक करके नेताओं व कार्यकर्ताओं से ठगी की जा रही है।
विज्ञापन
समरपाल सिंह के व्हाट्स एप से नेताओं के साथ ही कार्यकर्ताओं को मैसेज में क्यू आर कोड भेजा जा रहा है और उसे स्कैन करके रुपये मांगे जा रहे है। बागपत के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी रुपये मांगे गए।
विज्ञापन
चुनाव के बीच में इस तरह से जयंत सिंह के निजी सचिव का मोबाइल हैक करके रुपये मांगने का मामला सामने आने से हडक़ंप मच गया। इसकी शिकायत चौधरी जयंत सिंह व सरमपाल सिंह के पास पहुंची तो सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर ठगी किए जाने की बात कही गई। इसके साथ ही पुलिस में शिकायत करने की बात कही गई है।