फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mohkam said, if anything happens to Saad, he will die

फेसबुक पर साद के समर्थन में उतरे मोहकम पहलवान, खुद का गला काटने की बात कही

Sat, 04 Apr 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mohkam said, if anything happens to Saad, he will die
असारा गांव निवासी मोहकम पहलवान - फोटो : BAGHPAT
मोहकम पहलवान बोले, साद को कुछ हुआ तो जान दे देंगे
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। विवादित बयान से चर्चाओं में आए निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात मरकज के मौलाना मोहम्मद साद के समर्थन में असारा गांव के मोहकम पहलवान ने विवादित वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। इसमेें पहलवान ने कहा है कि अगर साद को कुछ हुआ तो वह अपना गला काट लेंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

इंस्पेक्टर रमाला महिपाल सिंह ने बताया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके असारा गांव के मोहकम पहलवान ने मौलाना साद को जोड़ते हुए फेसबुक पर विवादित वीडियो पोस्ट किया है। पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली तो जांच की गई। ककड़ीपुर चौकी इंचार्ज अमन सिंह की ओर से आईटी एक्ट की धारा 66ए और धारा 295 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर महिपाल सिंह खुद कर रहे हैं। उधर, मोहकम पहलवान ने वीडियो फेसबुक से डिलीट कर दिया। उनका कहना है कि मकसद किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। वह अपने देश से प्यार करते हैं। इससे पहले भी मोहकम पहलवान विवादित बयानों के लिए चर्चाओं में रहे हैं। कई साल पहले लड़कियों की जींस और मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने का बयान चर्चाओं में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed