{"_id":"5fb558bd8ebc3e9bbc06708a","slug":"mla-found-tulawi-car-at-weighing-center-difference-of-40-kg-baghpat-news-mrt5115146181","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने तौल केंद्र पर तुलवाई गाड़ी, 40 किलो वजन का अंतर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने तौल केंद्र पर तुलवाई गाड़ी, 40 किलो वजन का अंतर मिला
विज्ञापन
कांहड़ गांव में क्रय केन्द्र का निरीक्षण करते विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला
- फोटो : BAGHPAT
तौल में अंतर मिलने पर लिपिक को चेतावनी दी, गन्ना अधिकारी को दिए कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बुधवार को गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। कान्हड़ गांव में स्थित दौराला मिल के बी गन्ना क्रय केंद्र पर विधायक ने गाड़ी तुलवाई, जिसके वजन में 40 किलो का अंतर मिला है। भैसाना मिल के बी क्रय केंद्र पर गाड़ी के वजन में 30 किलो का अंतर मिला। तौल में अंतर मिलने पर लिपिक को चेतावनी दी।
छपरौली विधायक ने सबसे पहले मेरठ क्षेत्र की दौराला चीनी मिल के क्रय केंद्र की तौल की जांच के लिए गाड़ी का वजन कराया। गाड़ी के वजन में 40 किलो का अंतर मिला। इस पर विधायक ने तौल लिपिक को चेताया। उधर, दाहा गांव में मुजफ्फरनगर की भैसाना चीनी मिल के बी क्रय केंद्र पर गाड़ी के वजन में 30 किलो का अंतर मिला। विधायक ने दोनों मिल के जीएम को कॉल कर घटतौली के बारे में जानकारी दी। कहा कि घटतौली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने बताया कि केंद्रों पर घटतौली की शिकायत मिल रही थी। निरीक्षण के दौरान दो केंद्रों पर घटतौली मिली। उन्होंने अधिकारियों को घटतौली एवं तौल लिपिकों को चेतावनी दी कि यदि पुन: घटतौली की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।