{"_id":"62b7544c87bedd7ebc4dd5f5","slug":"minister-of-state-and-sdm-distributed-ghironi-to-25-people-baraut-news-mrt594413196","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री व एसडीएम ने 25 लोगों को घिरौनी वितरित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री व एसडीएम ने 25 लोगों को घिरौनी वितरित की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यमंत्री व एसडीएम ने 25 लोगों को घिरौनी वितरित की
बड़ौत। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत शनिवार को बड़ौत तहसील में घरौनी का वितरण किया गया। जिसमें राज्य मंत्री केपी मलिक ने घरौनी का वितरण किया।
एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि राज्य मंत्री केपी मलिक ने 25 लोगों को घरौनी का प्रमाण पत्र दिया और सरकार की इस योजना से लोगों को जागरूक भी किया। बताया कि घरौनी केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का ही अंग है। स्वामित्व योजना की शुरुआत 24 अप्रैल 2020 को की गई थी। इसके तहत 2021 से 2025 के दौरान देशभर में साढ़े छह लाख गांवों को इस योजना में शामिल करने का लक्ष्य है। घरौनी के अंतर्गत अब गांव वालों को उनकी जमीनों पर मालिकाना हक मिल जाएगा। घरौनी मिल जाने से गांव वाले अब अपनी जमीनों पर लोन भी ले सकते हैं। साथ ही अब भूमि विवाद भी कम होगा।