फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mining mafia ran the woman and her sons

महिला व उसके बेटों को खनन माफिया ने दौड़ाया

Sun, 06 Jun 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mining mafia ran the woman and her sons
बड़ौत। मवीकलां गांव में रविवार को खेत पर गई महिला व उसके बेटों को खनन माफिया ने डरा-धमकाकर कर भगा दिया। इसके बाद उनके खेत में अवैध मिट्टी खनन शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि कई बार प्रशासनिक व पुलिस अफसरों से शिकायत किए जाने के बावजूद भी सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

पीड़िता सत्तो पत्नी इंद्र व उसके बेटे मंगू, सोनू व मोनू रविवार को गांव के ही जंगल में स्थित अपने खेत में काम करने गए थे। खेत पर पहुंचे तो कुछ खनन माफिया वहां अवैध मिट्टी खनन कर रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो खनन माफिया ने उन्हें डरा-धमका कर भगा दिया। पीड़िता ने गांव आकर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने खेत पर पहुंच कर खनन माफिया को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं रुके। पीड़िता ने राजस्व कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई थी। जल्द ही छापा मार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed