{"_id":"5f0365f68ebc3ea15824f266","slug":"millions-stolen-by-breaking-into-liquor-store-baghpat-news-mrt489828467","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान में कुंबल लगाकर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान में कुंबल लगाकर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय। डौला गांव में अंग्रेजी शराब की दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये की शराब चोरी कर ले गए। सर्किल इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सिंघावली थाना क्षेत्र के डौला-हिसावदा मार्ग डौला गांव में अंग्रेजी शराब की दुकान है। दुकान पर पांचली (मेरठ) का अनिल कुमार सेल्समैन है। रविवार की रात में अनिल दुकान बंद कर अपने घर चला गया। सोमवार सुबह सेल्समैन दुकान पर आया तो दुकान में सेंध देखकर हैरान रह गया। सेल्समैन ने आसपास के लोगों व चौकीदार से जानकारी ली और घटना की जानकारी सर्कल इंचार्ज जगजीत सिंह को दी। मौके पर पहुंचे जगजीत सिंह ने चोरी हुई शराब की जानकारी ली और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सर्किल इंचार्ज ने कहा दुकान से तीन लाख रुपये की शराब की चोरी की। एसओ सिंघावली अहीर शिव प्रकाश ने कहा शराब की दुकान में चोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।