फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Met the MP and apprised him of the problems of Kandera village

सांसद से मिलकर कंडेरा गांव की समस्याओं से अवगत कराया

Sat, 10 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Met the MP and apprised him of the problems of Kandera village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने अपने आवास पर कंडेरा गांव के लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों के समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की। लोगों ने सड़क, राशन, मनरेगा, पानी व बेरोजगारी से संबंधित समस्याएं रखी।

शुक्रवार को कंडेरा गांव के युवकों का एक प्रतिनिधिमंडल मास्टर सुधीर तोमर के नेतृत्व में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद सत्यपाल सिंह को कंडेरा-बिजरौल मार्ग, कंडेरा-बामनौली मार्ग की बदहाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कंडेरा-बिजरौल मार्ग का 15 सालों से निर्माण नहीं हुआ है। इस मार्ग की हालत बेहद खराब है। गांव में पानी की टंकी लगी है लेकिन कई वर्षों से खराब पड़ी है। सांसद से गांव में खेल मैदान बनवाने की मांग की। लोगों की समस्या सुनने के बाद सांसद ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही सांसद ने कहा कि कोरोना काल में जरूर आम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जैसे-जैसे लॉकडाउन धीरे-धीरे अनलॉक किया जा रहा है, कार्यों में तेजी आ रही है। सांसद ने आम लोगों से टीका लेने व कोविड 19 के नियमों के पालन की अपील की। मौके पर सुधीर तोमर, राजकुमार, अनुज, अंकुर, सूरज, लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed