फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Message given to stay fit through cycle rally

साइकिल रैली से दिया फिट रहने का संदेश

Tue, 28 Jan 2020 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Message given to stay fit through cycle rally
साइकिल रैली से दिया फिट रहने का संदेश
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। नगर के विभिन्न कॉलेजों के चल रहे रासेयो शिविर में सोमवार को स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं ने साइकिल रैली निकालकर फिट रहने का संदेश दिया। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज की रासेयो द्वितीय इकाई का शिविर सोमवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि निगम की देखरेख में ईश वंदना व लक्ष्य गीत के साथ शुरू हुआ। प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने योगाभ्यास किया। पांच टोलियों में गंगा, कावेरी, सरस्वती, यमुना व गोदावरी का गठन किया गया। द्वितीय सत्र में कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेविकाओं को कॉलेज की गरिमा और अनुशासन बनाये रखने के निर्देश दिएं। चतुर्थ इकाई के शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने किया। प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं को फिट इंडिया मूवमेंट का महत्व समझाते हुए साइकिल रैली निकालकर फिट रहने का संदेश दिया गया। शिविर में प्राचार्या डॉ. अलका, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. उवेंद्र सिंह, डॉ. देवेंद्र तोमर, डॉ. सतेंद्र, डॉ. जोगेंद्र सिंह, डॉ. एमएस राठी, डॉ. डीपी एस तोमर, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. शीतल, डॉ. हीरालाल का योगदान रहा। उधर दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की तृतीय इकाई के चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरण गर्ग के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने जल संरक्षण पर विचार रखे और नाटिका प्रस्तुत कर जल संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने रंगोली बनाई। शिविर में नीतू, शिवानी, सपना, काजल, दीपा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed