{"_id":"6a0e13c4bd6a592e8b043889","slug":"medical-stores-shut-down-to-protest-against-the-online-sale-of-medicinesmedical-stores-shut-down-to-protest-against-the-online-sale-of-medicines-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-152035-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ऑनलाइन दवाई बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ऑनलाइन दवाई बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद कर जताया विरोध
विज्ञापन
रटौल। कस्बे के मेडिकल स्टोर संचालकों ने बुधवार को ऑनलाइन दवाई बिक्री के विरोध में प्रतिष्ठान बंद रखे। उन्होंने केंद्र सरकार की इस नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि ऑनलाइन बिक्री पर रोक नहीं लगी तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।
केमिस्ट-ड्रगिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डब्बू ने बताया कि केंद्र सरकार ने ऑनलाइन दवाई की बिक्री शुरू कर दी है। उनका कहना है कि इस कदम से स्थानीय मेडिकल स्टोरों से दवाइयों की बिक्री पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। डब्बू ने जोर देकर कहा कि यदि जल्द ही ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री बंद नहीं हुई तो मेडिकल स्टोरों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस नीति का पुरजोर विरोध किया जाएगा। बुधवार को संचालकों ने दोपहर दो बजे तक अपने मेडिकल स्टोर बंद रखे। दोपहर बाद उन्होंने अपने स्टोर फिर से खोल दिए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान गणेश, दानिश, आवेश, साकिर, फैजान, वाहिद और आरिश सहित कई अन्य संचालक मौजूद रहे।