फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Master plan stuck in government, maps hanging in files

Baghpat News: शासन में अटकी महायोजना, फाइलों में लटके नक्शे

Sun, 31 Dec 2023 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Master plan stuck in government, maps hanging in files
बागपत। विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 अब शासन में अटक गई है, जिससे कई बड़े उद्योगों के नक्शे फाइलों में लटक गए हैं। शहर से बाहर अब नए नक्शे उस महायोजना के आधार पर पास होंगे। अब दो महीने से प्रदेश स्तरीय कमेटी की बैठक का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने महायोजना-2031 का जून 2022 में ड्राफ्ट तैयार किया था। इसपर अगस्त 2022 के आखिर तक आपत्तियां व सुझाव मांगे गए थे। इसको लेकर 568 आपत्तियां मिली थी, जिनपर तभी सुनवाई करके निस्तारण कर दिया था। उसके बाद भी महायोजना फाइलों में दबी रही। यह मामला दोबारा उठा तो आपत्तियों पर दोबारा सुनवाई हुई। उन आपत्तियों में जिस तरह की खामियां महायोजना में निकलकर आई है, उनके आधार पर महायोजना में बदलाव किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद महायोजना का फाइनल ड्राफ्ट 26 सितंबर को मेरठ में कमिश्नर के सामने रखा गया। जिसको मंजूरी जरूर मिल गई, लेकिन उसमें औद्योगिक क्षेत्र बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। इस पर महायोजना में आखिरी बदलाव करते हुए औद्योगिक क्षेत्र को खेकड़ा की तरफ बढ़ा दिया गया और उसपर दोबारा से कमिश्नर की मुहर लगने पर शासन को भेजा गया। शासन में महायोजना को लेकर विभागीय सुनवाई हुई। जिसे लेकर आने वाली आपत्तियों व सुझाव के निस्तारण का मिलान करके कुछ खामियां मिलने पर उनको दूर किया गया। लेकिन अब दो महीने बीत चुके हैं और उसके बाद भी महायोजना की फाइल शासन में अटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
महायोजना की मंजूरी के बाद पास होंगे बाहरी क्षेत्र के नक्शे
महायोजना अटकी होने के कारण यहां काफी नक्शे पास नहीं हो रहे हैं। जबकि यहां उद्योग लगाने के लिए 105 उद्यमियों ने रुचि दिखाई थी जो यहां 17 हजार करोड़ रुपये खर्च करना चाहते हैं। इसके लिए अधिकतर एमओयू हो चुके हैं। जिनको जमीन मिल गई, उन्होंने भवन निर्माण के लिए नक्शा लगाया हुआ है। वह नक्शे काफी समय से लंबित है तो कुछ नक्शे पिछले एक साल से भी लंबित पड़े हैं। उनको महायोजना पास होने के बाद उसके आधार पर पास किया जाएगा और यहां उद्योग विकसित हो सकेंगे।

--
महायोजना की फाइल शासन को भेज दी गई थी। अब शासन स्तर से उसपर मुहर लगाई जानी है। जिसके लिए कमेटी की बैठक होगी और उसमें महायोजना रखी जाएगी। अब बैठक कब होती है, यह शासन स्तर का मामला है। नीरज गुप्ता, अवर अभियंता बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed