फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mass vaccination campaign from today

वृहद टीकाकरण अभियान आज से

Wed, 30 Jun 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mass vaccination campaign from today
- छह ब्लॉकों में बनाए गए 62 कल्स्टर, 3664 सत्रों में होगा टीकाकरण
विज्ञापन

- 707172 रखा गया लक्ष्य, ऑनलाइन पंजीकरण की आवश्यकता नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार से वृहद टीकाकरण का महाअभियान शुरू हो रहा है। कई क्षेत्रों में विरोध और वैक्सीन की कमी के बीच इस महाअभियान को सफल बनाना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती साबित हो सकता है। महाअभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में 62 कलस्टर बनाए हैं। इसमें 707172 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। छह ब्लॉकों में 3664 सत्रों में टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण का अभियान 26 दिन चलेगा। अलग-अलग दिनों में सत्र कलस्टर के लिए निर्धारित किए गए हैं। सभी ब्लॉकों में निर्धारित दिन में ही टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कराया जाएगा।
वैक्सीन की कमी से असफल न हो जाए अभियान
फिलहाल विभाग के पास वैक्सीन की कमी है। मंगलवार को बड़ौत सीएचसी पर वैक्सीन खत्म होने पर लोगों ने हंगामा कर दिया था। जिले के लिए करनाल से वैक्सीन मंगवाई गई थी। वैक्सीन की कमी से अभियान असफल न हो जाए, इस बात की आशंका भी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा सिंह कहना है कि वृहद टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वैक्सीन की मांग की गई है। जल्द ही पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। अभियान के लिए प्रत्येक क्षेत्र के गणमान्य लोगों का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में हो चुका है विरोध
कोरोनारोधी टीकाकरण का जिले में कई जगह विरोध हो चुका है। कुछ गांवों में तो टीकाकरण टीम के साथ मारपीट तक की नौबत भी आ गई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से थाने में तहरीर भी दी गई थी। ऐसे में इन क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान की सफलता पर ग्रहण भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृहद टीकाकरण अभियान का लक्ष्य
ब्लॉक लक्ष्य सत्र कलस्टर
बागपत 138768 648 13
बड़ौत 144243 884 13
खेकड़ा 76008 422 10
बिनौली 136873 516 8
छपरौली 109264 618 10
पिलाना 102016 576 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed