{"_id":"6092eac28ebc3ea1772d78dc","slug":"mass-of-medicines-at-jan-aushadhi-kendra-baghpat-news-mrt537100449","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन औषधि केन्द्र पर दवाइयों का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन औषधि केन्द्र पर दवाइयों का टोटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लोगों को सस्ती दवाई उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र पर दवाइयों का टोटा है। बार-बार डिमांड भेजने के बाद भी केंद्र पर दवाइयों की सप्लाई नहीं मिली है। लोगों को अन्य स्थानों से महंगी दवाइयां लेने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
20 अक्तूबर 2020 में जन औषधि केंद्र का लाइसेंस नवीनीकरण न होने के कारण बंद कर दिया गया था। पांच माह बाद लाइसेंस का नवीनीकरण होने के बाद एक फरवरी को जन औषधि केंद्र का संचालन शुरू किया गया, मगर दवाइयों की सप्लाई न होने के कारण लोगों की समस्या जस की तस बनी रही। लाइसेंस नवीनीकरण के तीन माह बाद भी केंद्र पर दवाइयों का टोटा है। जन औषधि केंद्र पर तैनात फार्मेसिस्ट कपिल कुमार ने बताया कि कई बार शासन को दवाइयों की डिमांड भेजी जा चुकी है, मगर तीन माह बीतने के बाद भी केंद्र पर कुछ ही दवाइयों की सप्लाई हुई है। केंद्र पर सस्ती दवाइयां खरीदने के लिए आने वाले लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। लोग महामारी के दौर में महंगी दवाइयां खरीदने के लिए विवश हो रहे है।