फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mason commits suicide by jumping in front of train

Baghpat News: राजमिस्त्री ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Thu, 09 Oct 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mason commits suicide by jumping in front of train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। दाहा गांव के राजमिस्त्री नीरज (22) ने बुधवार की शाम बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के पास दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या करने से पहले फोन पर दोस्त सूरज को इस बारे में बताया।
दिल्ली से चलकर शामली जाने वाली ट्रेन संख्या 44113 जब बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के पास पहुंची तो दाहा निवासी नीरज उसके सामने कूद गया। उसकी पहचान उसके बड़े भाई रवि ने मौके पर पहुंचकर की। पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नीरज ट्रैक के पास खड़ा होकर मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था। जैसे ही पास में ट्रेन आई तो उसके आगे कूद गया।
विज्ञापन

रवि ने बताया कि नीरज राजमिस्त्री का काम करता था। बड़ौत व दिल्ली में मकान बनाने का ठेका ले रखा था। बताया कि नीरज ने आत्महत्या करने से पहले अपने दोस्त सूरज के पास फोन किया था, जिसे आत्महत्या करने की बात कही थी। सूरज ने ही घर पर घटना की जानकारी दी। जब तक वह वहां पहुंचे तो नीरज आत्महत्या कर चुका था। नीरज ने आत्महत्या क्यों की है, इस बारे में परिजन भी जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed