रूस की गोरी मैम पर फिदा हुआ यूपी का देशी छोरा, शादी के लिए विशेष अधिनियम के तहत किया आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के किशनपुर बराल गांव निवासी युवक वरुण तोमर ने न्यायालय विवाह अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट के यहां रूस की महिला के साथ विशेष विवाह के लिए आवेदन किया है। विवाह संपंन कराने एवं पंजीकृत कर प्रमाणपत्र दिए जाने का अनुरोध किया गया है।
एडीएम ने बताया कि उक्त विवाह के संबंध में एसपी को पत्र लिखा गया है। विवाह के समर्थन में साक्ष्य के लिए नौ दिसंबर का दिन निर्धारित किया गया है। नोटिस पर आपत्ति प्रस्तुत के लिए आठ नवंबर से सात दिसंबर तक की तिथि तय की गई है।
नोटिस प्रकाशन, जांच, तामील उपरांत एक सप्ताह के अंदर आख्या न्यायालय को उपलब्ध कराएंगे। एडीएम ने बताया कि रूस की महिला स्वेतलाना रोमानोवा नाम की महिला है जो सेंट पीटर्सबर्ग रूस की रहने वाली है। गौरतलब है कि वरूण तोमर दिल्ली में बिजनेस करते हैं।