{"_id":"607dc0b88ebc3ea1772d704b","slug":"market-closed-essential-goods-shops-open-baghpat-news-mrt5351920196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहा बाजार, जरूरी सामान की दुकानें खुलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहा बाजार, जरूरी सामान की दुकानें खुलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नगर में सोमवार को लॉक डाउन के दूसरे दिन भी बाजार बंद रहा। लॉक डाउन बंदी के दौरान जरूरी सामान को छोड़कर सभी दुकानें बंद रही। सुबह के समय बाजार में इक्का-दुक्का दुकानें ही खुलीं, इन्हें प्रशासन ने पुलिस की मदद से बंद करा दिया। बाजार बंद होने के कारण लोगों की आवाजाही कम रहीं। सोमवार को फल, सब्जी, दूध, मेडिकल के अलावा आवश्यक सामान की दुकानें ही खुली रहीं। बंदी के चलते हाईवे पर भी वाहनों की संख्या कम ही रही। दूसरी तरफ देहात क्षेत्र में दुकानें खुली रहीं।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखकर शासन ने 15 मई तक साप्ताहिक बंदी करने के निर्देश दिए। शासन के निर्देश पर रविवार को जिले भर में साप्ताहिक बंदी रही। प्रशासन के आदेश और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल और संयुक्त व्यापार एसोसिएशन के आह्वान पर रविवार को हुई साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को भी नगर के बाजार बंद रहे। सोमवार को नगर में जरूरी सामान की दुकानें खुली रहीं। सोमवार को बाजार बंदी के चलते बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। दुकानों पर जरूरत की सामान खरीदने आए लोगों ने मास्क का प्रयोग किया। बाजार बंद होने के कारण नगर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सोमवार को फल, सब्जी, दूध और मेडिकल की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहीं। सुबह के समय कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल दी थी, इन दुकानों को बाद में बंद करा दिया। बाजार में जरूरत का सामान खरीदने के लिए आए लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन किया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और मेरठ-बागपत हाईवे पर भी वाहनों की संख्या कम रही। नगर के मुख्य मार्गों पर भी लोगों की आवाजाही कम देखने को मिलीं। हालांकि शाम को लोग सड़कों पर दिखाई दिए।
अग्रवाल मंडी टटीरी। प्रशासन के आदेश पर कस्बे के व्यापारियों ने सोमवार को भी दुकानें बंद रखीं। मेडिकल स्टोर और चिकित्सकों के क्लीनिक खुले रहे। आसपास क्षेत्र के गांवों में दुकानें खुली रहीं। दुकानदारों ने ग्राहकों से सामान के मनचाहे दाम वसूले।