{"_id":"69492e1d3ffd2b9a8a029b5c","slug":"manu-and-jitendra-secured-first-place-in-the-running-competition-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-143904-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दौड़ प्रतियोगिता में मनु और जितेंद्र ने किया प्रथम स्थान प्राप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दौड़ प्रतियोगिता में मनु और जितेंद्र ने किया प्रथम स्थान प्राप्त
विज्ञापन
-प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली में हुई खेलकूल प्रतियोगिता
फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई, जहां 400 मीटर दौड़ में मनु व 1600 मीटर में जितेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ निशांत तोमर व सहदेव तोमर ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में मनु ने प्रथम, छवि ने द्वितीय, ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर दौड़ में जितेंद्र ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय व गोलू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में जितेंद्र ने प्रथम, शिवम ने द्वितीय, गुड्डू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में मंताशा ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय, रीतू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में मंताशा प्रथम, ज्योति द्वितीय, रीतू तृतीय स्थान पर रहीं। इनके अलावा वॉलीबाल प्रतियोगिता में बावली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में जोनमाना की टीम प्रथम रही। जिला युवा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार, दानिश, आर्यन, अनस, पंकज आदि मौजूद थे।