फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mango blossom in the grip of hopper insect, crop is expected to be affected

Baghpat News: हॉपर कीट की चपेट में आम का बौर, फसल प्रभावित होने की आशंका

Fri, 31 Mar 2023 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 31 Mar 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Mango blossom in the grip of hopper insect, crop is expected to be affected
बागपत, रटौल। बेमौसम बरसात के कारण तापमान में हुए उतार-चढ़ाव से आम की फसल हॉपर कीट की चपेट आ गई है। यह कीट आम के बौर से लेकर पेड़ की नई पत्तियों का भी रस चूस लेता है। कीट चिपचिपा पदार्थ छोड़ता है जिससे सूटी मोल्ड फंगस का प्रकोप बढ़ जाता है और छोटे छोटे फल नीचे गिर जाते हैं। कीट लगने से 40 फीसदी का नुकसान होने और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

आम की फसल पर हॉपर (मच्छर या फुनगा) लग जाता है। कीटनाशकों के छिड़काव के बावजूद कीट पर नियंत्रण नहीं हो पाया है। इस कीट पर नियंत्रण करने के लिए बागवान लाइट ट्रेप, नीम तेल, मित्र फफूंदी लेकानीसिलियम का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा फसल को कीट से बचाने के लिए मेलाथियान 50 ईसी दो मिलीलीटर या डाईमेथोएट एक मिलीलीटर, या ब्यूप्रोकेनजीन 25 ईसी दो मिलीलीटर या इमीडाक्लोप्रिड 70 प्रतिशत की 0.1 मिलीलीटर मात्रा को एक लीटर पानी में घोलकर बनाकर छिडक़ाव करना चाहिए।
विज्ञापन

--
कीट लगने से प्रभावित होगा उत्पादन
- आम पर हॉपर कीट का प्रकोप अधिक है। कीट के लगने से उत्पादन के साथ आम की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। - लीलू चौधरी
- हॉपर कीट पर नियंत्रण के लिए आम के बाग में कीटनाशक का दो से तीन बार छिड़काव कराया चुका है। जिससे फसल की लागत बढ़ गई है। - हबीब चौहान
- हॉपर कीट आम के बौर एवं कोमल पत्तियों से रस चूसकर नुकसान पहुंचाता है। कीट के चिपचिपा पदार्थ बारिश के दिनों में आम को काला कर सकता है। - जुनैद फरीदी
- हॉपर कीट लाइलाज साबित हो रहा है। इस पर नियंत्रण नहीं हुआ तो किसानों को 40 प्रतिशत तक नुकसान उठाना पड़ सकता है। - मुजीब चौधरी
-
वर्जन-तापमान के उतार चढ़ाव के कारण हॉपर कीट व फंगस का प्रकोप बढ़ जाता है। बागान मालिक कीटनाशन का प्रयोग कर फसल का बचाव कर सकते है। -डॉ शिवम सिंह, कृषि विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed