{"_id":"5820c5f14f1c1b8553b3831f","slug":"man-tied-to-a-tree-and-beaten-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालैनी पुलिस ने पेड़ से बांधकर युवक को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालैनी पुलिस ने पेड़ से बांधकर युवक को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
घायल युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हरिया खेड़ा गांव के तीन युवकों को चोरी करने के आरोप में बालैनी पुलिस ने यातनाएं दी। आरोप है कि तेजवीर को पुलिस पेड़ से बांधकर पीटा। इसके विरोध में लोगों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है।
हरिया खेड़ा गांव के बाबूराम ने बताया गांव के ही एक व्यक्ति की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में 28 अक्तूबर को चोरी हो गई थी। इसी दिन उसका भाई तेजवीर दुकान से सामान खरीदकर लाया था। तेजवीर को तो दुकान में चोरी की घटना का पता तक नहीं था। इसके बाद भी बालैनी पुलिस ने उनको थाने पर ले जाकर दो दिन तक यातनाएं दी। पेड़ से बांधकर पीटा। इसके अलावा सोनू और रोबिन को भी पुलिस ने यातनाएं दी। पता चलने पर थाने में काफी लोग पहुंचे तो उनको छोड़वाया । उनके साथ काफी लोगों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर कृष्णपाल, राजीव, विजय कुमार, श्रवण, अरूण, हरवीर मौजूद रहे। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय ने कहा मामले की जांच की जा रही है।