{"_id":"69163698d78b6126dd0c9839","slug":"man-stambh-pratishtha-mahotsav-starts-today-but-permission-is-still-pending-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-141822-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मान स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव आज से, पर अनुमति अब तक अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मान स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव आज से, पर अनुमति अब तक अधर में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। त्रिदिवसीय श्री ऋषभदेव मान स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार से शुरू होना है, लेकिन प्रशासनिक अनुमति अभी तक नहीं मिल पाई है। नौ महीने पहले इसी स्थान पर हुए मचान हादसे की यादें अब भी ताज़ा हैं, जिसमें दस श्रद्धालुओं की मौत हुई थी 75 लोग घायल हुए थे।
प्रशासन इस बार सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।
आचार्य श्री नयन सागर महाराज के सानिध्य और प्रतिष्ठाचार्य अशोक जैन शास्त्री के निर्देशन में 14 से 16 नवंबर तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
पहले दिन श्रीजी की पालकी यात्रा व घटयात्रा, दूसरे दिन यज्ञमंडल विधान व वास्तु विधान, और अंतिम दिन जिनबिंब स्थापना, कलशारोहण व ध्वजारोहण होगा।
सुरक्षा के पक्के इंतजाम
पिछले हादसे से सबक लेते हुए इस बार लकड़ी की जगह लोहे का मचान तैयार किया गया है। इसकी ऊंचाई भी घटाकर 65 फीट से 51 फीट रखी गई है।
महोत्सव समिति के सचिव डीके जैन ने बताया कि केवल सीमित श्रद्धालुओं को ही मचान पर चढ़ने की अनुमति दी जाएगी। मैं खुद पूरे आयोजन की निगरानी करूंगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। शुक्रवार की सुबह तक अनुमति मिलने की उम्मीद है।