{"_id":"634b08fc20996775fb445399","slug":"malakpur-sugar-mill-workers-strike-continues-baraut-news-mrt6097623149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलकपुर चीनी मिल के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलकपुर चीनी मिल के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल के अफसरों की मनमानी व पूर्व समझौते के बाद भी लंबित मांग पूरी नहीं होने के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती हड़ताल ऐसे से जारी रहेगी।
आंदोलनरत कर्मियों ने बताया कि बीती दो जनवरी को कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। एडीएम की मौजूदगी में कर्मियों और मिल प्रबंधन के बीच समझौता हुआ था। इसके बाद हड़ताल समाप्त हो गई थी। आज तक मांग पूरी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बीती 30 अगस्त को आश्वासन दिया था कि अगस्त का वेतन, वेतन वृद्धि एरियर के साथ दिया जाएगा। मिल प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया। 28 सितंबर को फिर से इस संबंध में मिल प्रबंधन को लिखित में दिया था।
बताया कि पांच से 10 साल पुराने लगभग 50-60 कर्मचारियों को ठेकेदारी के तहत डाल दिया गया। ऐसा श्रम कानून का उल्लंघन करके किया गया है। इसके अतिरिक्त मिल प्रबंधन ने कर्मचारियों पर किए गए मुकदमे वापस लेने की बात कही थी परंतु ऐसा अभी तक नहीं किया है। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष नटवर सिंह, राजेंद्र सिंह, महामंत्री देवेंद्र सिंह, रवींद्र कुमार, मोहन कुमार, हरिमोहन, बलराम, सूरजबली आदि सभी कर्मचारी मौजूद रहे।