फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Malakpur sugar mill is holding on for payment, how to take benefit of OTS scheme

Baghpat News: मलकपुर चीनी मिल दबाए बैठी है भुगतान, कैसे लें ओटीएस योजना का लाभ

Wed, 06 Dec 2023 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Malakpur sugar mill is holding on for payment, how to take benefit of OTS scheme
-निराश्रित गोवंशों से भी निजात दिलाए जाने की मांग, 15 दिन का समय दिया
विज्ञापन

फोटो संख्या 7
बड़ौत। कोताना रोड पर बुधवार को किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें बकाया गन्ना भुगतान न होने, ओटीएस योजना की तिथि बढ़ाए जाने, निराश्रित गोवंशों से निजात दिलाए जाने की मांग की गई। साथ ही प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम जारी किया। वहीं समस्याओं का समाधान न होने पर तहसील मुख्यालय में धरना शुरू करने का निर्णय लिया गया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी बृजपाल सिंह ने कहा कि गाना एक्ट के बावजूद किसानों को नुकसान हो रहा है। एक्ट के अनुसार 15 दिन में गन्ना भुगतान दिया जाना चाहिए, लेकिन मलकपुर मिल करोड़ों रुपये बकाया गन्ना भुगतान दबाए बैठी है। इस कारण किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। किसान नेता विक्रम आर्य ने कहा कि गन्ना शोध संस्थान के अनुसार गन्ने की लागत 350 रुपये प्रति क्विंटल आ रही है। इसके चलते गन्ना भुगतान बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम ने 15 दिसंबर तक ओटीएस योजना घोषित की है, लेकिन भुगतान न होने की वजह से किसान इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में किसान आंदोलन करने को मजबूर होगा। बैठक में 15 दिनों के अंदर समस्या का समाधान न होने पर तहसील में धरना शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जितेंद्र तोमर, देवेंद्र गुराना, धीर सिंह तोमर, चंद्र सिंह, सतवीर सिंह, निर्भय सिंह, रामपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed