फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Make a call, get all the conveniences from home

नई पहल: अब घर बैठे मिलेंगी ब्लड टेस्ट और फेशियल सहित ये 16 सुविधाएं, सिर्फ करनी होगी एक कॉल

Fri, 01 Jul 2022 03:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 01 Jul 2022 03:58 PM IST
सार

एक नई पहल शुरू की गई है। अब आपको ब्लड टेस्ट और फेशियल सहित ये 16 सुविधाएं घर बैठे ही मिलेंगी। इन सुविधाओं के लिए आपको सिर्फ एक कॉल करनी होगी।

विज्ञापन
Baghpat News: Make a call, get all the conveniences from home
सेवायोजन अधिकारी पारूल - फोटो : amar ujala

विस्तार

यदि आपको घर बैठे अपना ब्लड टेस्ट कराना है या फिर महिलाओं को घर बैठे फेशियल कराना हो। आपका एसी खराब हो गया है या फिर कार में तकनीकी खराबी हो गई है तो चिंता न करें। आपको ये सब सुविधाएं घर बैठे मिलेंगी। बस इसके लिए सिर्फ एक कॉल करनी होगी। लोगों को 16 तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सेवा योजन विभाग ने पहल की है। सेवा योजन विभाग ने सेवामित्र पोर्टल की शुरुआत की है, जिससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घर पर ही विभिन्न सुविधाओं का लाभ घर बैठे मिल सकेगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सेवा क्षेत्र के आर्थिक विकास को बल देने के लिए सेवा के माध्यम से सेवा प्रदाता और उपभोक्ता को एक मंच पर लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे उपभोक्ता को अपने रोजमर्रा संबंधी कार्यों जैसे पेंटिंग, इलैक्ट्रीशियन आदि सेवाओं के लिए सेवा प्रदाताओं का वृहद डाटा बेस पोर्टल पर मिल सकेगा। ऐसे में उपभोक्ताओं को विभिन्न कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पडे़गा।
विज्ञापन


इससे उनके समय की भी बचत होगी। इसके लिए सेवायोजन ने निशुल्क कॉल सेंटर की स्थापना करते हुए टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है। कोई भी सुविधा लेने के लिए उपभोक्ताओं को सेवामित्र पोर्टल पर बुकिंग करानी होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां इंटरनेट सेवा नहीं है, अथवा कोई व्यक्ति किसी कारण से इंटरनेट का प्रयोग नहीं कर सकता तो वह टोल फ्री नंबर 155330 पर कॉल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता के रूप में अपना पंजीकरण कराने वाली संस्थाओं द्वारा रोजगार के भी साधन लोगों को मुहैया कराए जाएंगे। ऐसे में यह योजना बेरोजगार युवाओं के लिए भी खासी लाभदायक साबित होगी। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को इस योजना से विशेष लाभ मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Udaipur Murder Case: उदयपुर घटना पर टिकैत का बड़ा बयान, बोले- सरेआम हत्या पर होनी चाहिए सरेआम फांसी

अदा करना होगा दस प्रतिशत शुल्क
किसी भी सेवा का लाभ घर बैठे प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य सेवा प्रदाता संस्थाओं द्वारा अतिरिक्त दस प्रतिशत शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही सेवा प्रदाता संस्था को भी पंजीकरण के समय कुछ धनराशि जमानत के रूप में जमा करनी होगी। इसमें प्रति वर्ष 20 लाख से अधिक टर्नओवर वाली फर्म को दस हजार, 20 से 10 लाख के बीच टर्नओवर वाली फर्म को पांच हजार व दस हजार से कम टर्नओवर वाली फर्म को दो हजार रुपये की जमानत धनराशि जमा करनी होगी।

16 कैटेगरी में उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाएं
उपभोक्ताओं को इलैक्ट्रीशियन, डॉक्टर ऑन कॉल, आरओ सर्विस एंड रिपेयर, आईटी हार्डवेयर एंड सर्विसेज, मैनपॉवर सर्विसेज, पेंटर, प्लंबर, सैलून, टेलर सर्विस, सोलर मेंटिनेंस समेत 16 मुख्य कैटेगरी व 108 सब कैटेगरी में सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

बेहद लाभदायक रहेगी योजना
सेवायोजन अधिकारी पारूल का कहना है कि सेवामित्र योजना शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तो बढ़ेंगे ही, उपभोक्ताओं को भी घर बैठे विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। योजना के प्रसार-प्रचार का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed