{"_id":"6728aadfde6c2ea5000f001c","slug":"mahima-jawala-and-vanshika-tomar-shot-accurately-in-the-rifle-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-121121-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: राइफल में महिमा जावला और वंशिका तोमर ने लगाए सटीक निशाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: राइफल में महिमा जावला और वंशिका तोमर ने लगाए सटीक निशाने
विज्ञापन
-वन टारगेट शूंटिग एकेडमी पर निशानेबाजी प्रतियोगिता का समापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। वन टारगेट शूंटिग एकेडमी पर चल रही निशानेबाजी प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को अंडर-17 व अंडर-14 बालिका वर्ग की निशानेबाजी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें अंडर-17 बालिका वर्ग में महिमा व अंडर-14 में वंशिका तोमर ने सटीक निशाना लगाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निशानेबाजी प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि शूटर विपिन दांगी ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में लड़कों की बराबरी कर रही हैं। चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो या फिर खेलकूद का। इस दौरान अंडर-17 महिला वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल में महिमा जावला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 में से 380 अंक हासिल कर प्रथम, 378 अंकों के साथ पारुल द्वितीय रही। वहीं अंडर-14 राइफल महिला वर्ग में वंशिका तोमर ने 400 में से 395 अंक हासिल कर प्रथम व साक्षी ने 388 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनील, अमित, सौरभ, अनू, पारूल, भारती आदि शामिल रहे।