फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mahant takes oath, supporters set gulal

महंत ने शपथ ली, समर्थकों ने गुलाल उड़ाया

Mon, 20 Mar 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 20 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mahant takes oath, supporters set gulal
महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बागपत में जश्न मनाते भ्ााजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महंत आदित्य नाथ के उत्तर प्रदेश के मुक्यमंत्री के रुप में शपथ लेते ही समर्थकों ने जिले में जमकर खुशी मनाई गई। ढोल नगाड़ों पर समर्थकों ने जमकर डांस किया। सड़कों पर विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान समर्थकों ने आतिशबाजी के साथ जमकर अबीर गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने रविवार को जश्न मनाया। शहर की सड़कों पर ढोल बजे।  आतिशबाजी की आवाज सुनाई देने लगे। होली और दीवाली जैसा माहौल बन गया। सड़कों पर युवाओं की टोलियों ने अबीर गुलाल उड़ाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा महंत आदित्य नाथ के नेतृत्व में जिला और प्रदेश का विकास होगा। मोर्चा के जिला महामंत्री आकाश बंसल, दीपक शर्मा, केपी सिंह, अजय शर्मा, अखिल भारद्वाज, संजीव विश्वकर्मा, राजीव भारद्वाज रवि पालीवाल, विश्व प्रताप सिंह, अमित जैन, रोहित, शिवराज रूहेला, सुरेंद्र चौहान, राजू चौहान, पंकज उर्फ टोनू, बिजेंद्र, क्षमा राठौर, बिजेंद्र, सत्येंद्र शर्मा आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघू गांव में भी जश्न मनाया। इस में बलराज सिंह, नगर उपाध्यक्ष शेर सिंह, जयवीर, प्रमोद गुर्जर, आकाश, अंकित, नितिन, अमन, महेश, मनीष, निखिल आदि रहे। वात्सायन पैलेस में नगराध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। कार्यकर्ताओं ने कहा महंत के राज में कानून व्यवस्था मजबूत और बेरोजगारी दूर होगी और भ्रष्टाचार का विनाश होगा।

इसमें जयेश शर्मा, अनिल चौहान, निशांत वत्स, विवेक तंवर, भूपेंद्र चौहान, प्रकाश मलिक, कपिलदेव, रामकिशन, ब्रहम पाल, सूरज, राजवर्धन, चंद्र दत्त शर्मा, दुष्यंत, कौटिल्य शर्मा, सतीश चौहान, वेदप्रकाश सिंह, रमेश कुमार, रजत उपाध्याय आदि रहे। अमीनगर सराय में भी भाजपाइयों ने महंत के शपथ ग्रहण के बाद अबीर गुलाल उड़ाया। कस्बे में विजयी जुलूस निकाला। इसमें सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

बड़ौत में महंत के आदित्य नाथ के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपाई पट्टी चौधरान थाने के निकट एकत्र हुए। उन्होंने आतिशबाजी छुड़ाई और मिठाई बांटी। इस दौरान छात्र नेता गौतमवीर चौहान ने कहा अब विकास की बारी उत्तर प्रदेश की है। उप्र के विकास में महंत एक सफल मुख्यमंत्री साबित होंगे। इसमें अरुण शर्मा, परवेज अलवी, अजय तोमर, सुमित, सचिन, संदीप, जफर, राशिद, आसिफ, अंकुर, अरुण तोमर, प्रदीप तोमर आदि रहे।

  वहीं, दूसरी ओर महंत आदित्य नाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई और ढोल-नगाड़ों के साथ उन्होंने मिठाई बांटी। इसमें कालू जैन, गौरव जैन, विशाल जैन, राकेश जैन, अतुल गर्ग, जसवीर कौर, कपिल अग्रवाल, सुरेंद्र वर्मा, वीर सैन, पारस जैन, अनिल, सुभाष, आकाश, बंटी, रवि, सूरज, मोनू, रवि रूहेला, सौरभ, येशू, आदि रहे।

बड़ौत में  नेहरू मूर्ति पर भाजपा कार्यकर्ता जिला महामंत्री रविंद्र राठी और जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में एकत्र हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा  उप्र में महंत आदित्य नाथ को उप्र का मुख्यमंत्री बनाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल वर्षा कर ढोल की थाप पर नृत्य किया और एक दूसरे को लड्डू खिलाएं। इसके बाद जुलूस के रूप में संजय मूर्ति, डाकखाना रोड़, जैन कॉलेज चौराहा होते हुए नेहरू मूर्ति पर जुलूस समाप्त हुआ।

इसमें मनोज कटारिया, रवि, मुकेश, अनिल, विनोद पांचाल, मुकेश, अभिनव गुप्ता, कृष्णपाल, राकेश विश्वकर्मा, राज कुमार, संजीव, केशोराम, कुंज बिहारी, मनोज, हरि भूषण, लोकेंद्र, राहुल तोमर, राजेश चौहान, नितिन, जयप्रकाश, कमल किशोर आदि रहे।

बिनौली क्षेत्र में महंत आदित्य नाथ के मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। भाजपाइयों ने क्षेत्र के बिनौली, बरनावा, जिवाना, फजलपुर, बुढ़ेडा, मुकीमपुरा, गल्हैता, तेड़ा, ग्वाली खेड़ा आदि गांवों में कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल-नगाड़ों के साथ एक दूसरें को गुलाल लगाकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर जश्न मनाया। 

इसमें महीपाल प्रधान, वेदपाल, सचिन त्यागी, राजीव धामा, अरुण त्रिपाल धामा, सुधीर जाट, सुभाष पंडित, राजपाल, सतबीर, सुधीर त्यागी, विशाल जैन, जसबीर सोलंकी, मोनू, कपिल, राजपाल आदि रहे।

खेकड़ा क्षेत्र में महंत आदित्य नाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा ढोल की थाप पर नृत्य किया।  साथ ही उत्साहित कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नगर के मुख्य मार्गों, बाजारों में ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर घूमते रहे। इससे शहर में होली अौर दीपावली का संयुक्त रूप देखने को मिला। इस दौरान कुछ लोगों ने भाजपाइयों का स्वागत भी किया 


 इसमें नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, अश्वनी प्रभाकर, मयंक सिंघल, अशोक श्रीवास्तव, महेंद्र पाल गुप्ता, राधेश्याम, मनोज धामा, अरुण धामा, मुकेश शर्मा, अंकुश जैन, रविंद्र धामा, चेतन चंदेला, प्रहलाद वर्मा, आदित्य, जगत कौशिक, जुगमंदर दास आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed