फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Madan Bhaiya charged after 22 years in attack on former MLA

पूर्व विधायक चंदर सिंह पर हमले में 22 साल बाद मदन भैया पर आरोप तय

Fri, 11 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Madan Bhaiya charged after 22 years in attack on former MLA
- हाईकोर्ट से स्टे हटते ही अदालत में शुरू हुए मुकदमे की प्रक्रिया
विज्ञापन

- खेकड़ा के एक प्रकरण की रंजिश में किया गया था चंदर सिंह पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पूर्व विधायक चंदर सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में रालोद के पूर्व विधायक मदन भैया पर 22 साल बाद आरोप तय हुए। हाईकोर्ट से स्टे हटने के बाद प्रकरण की सुनवाई शुरू हुई। अदालत में गवाही के लिए अब 25 सितंबर की तिथि तय की गई। मदन भैया समर्थकों के साथ सुनवाई के लिए पहुंचे। पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

एडीजीसी सुभाष तोमर ने बताया कि चार मार्च 1998 को पूर्व विधायक चंदर सिंह बागपत नगर स्थित आवास से शेविंग कराने के लिए निकले थे। इसी बीच उन पर जानलेवा हमला हुआ था। वारदात का मुकदमा रालोद के पूर्व विधायक गाजियाबाद के जावली गांव निवासी मदन भैया, उनके गांव के ही नरेश जावली और शमशाद के खिलाफ 307 और 120 बी में दर्ज हुआ था। मुकदमे में राहत के लिए मदन भैया हाईकोर्ट गए, जहां से उन्हें स्टे मिल गया था। पिछले दिनों स्टे हटने के बाद मुकदमे की अदालती प्रक्रिया शुरू हुई। बृहस्पतिवार को एफटीसी प्रथम मिताली गोविंद राव की अदालत में पूर्व विधायक मदन भैया हाजिर हुए। सुनवाई के दौरान उन पर आरोप तय हुए। एडीजीसी सुभाष तोमर ने बताया कि अदालत ने गवाही के लिए 25 सितंबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन

लाव लश्कर के साथ पहुंचे मदन भैया
बागपत। खेकड़ा से रालोद के पूर्व विधायक मदन भैया अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। अदालत में सुनवाई के दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
चंदर सिंह की हो चुकी है मौत
बागपत। मूल रूप से अहेड़ा गांव निवासी चंदर सिंह की वर्ष 2015 में मौत हो गई थी। उनका परिवार गांव और नगर स्थित आवास पर रहता है। पोता सपा में सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed