फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ludo Sikandar online game app duped of Rs 6 laLudo Sikandar online game app duped of Rs 6 lakhkh

Baghpat News: लूडो सिकंदर ऑनलाइन गेम एप से छह लाख ठगे

Mon, 13 Jan 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Ludo Sikandar online game app duped of Rs 6 laLudo Sikandar online game app duped of Rs 6 lakhkh
-बालैनी क्षेत्र के मवीकलां गांव के युवक से हुई साइबर ठगी, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बालैनी क्षेत्र के मवीकलां गांव के सचिन कुमार के बैंक खाते से लूडो सिकंदर ऑनलाइन गेम एप से छह लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इसका पता चलने पर युवक ने साइबर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

मवीकलां गांव के सचिन कुमार ने साइबर थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका खाता अमीनगर सराय के पीएनबी बैंक में है। एक अक्तूबर 2024 से तीस अक्तूबर तक उसके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजक्शन से छह लाख रुपये काट लिए गए। उसने बैंक जाकर जानकारी की तो पता चला कि बैंक खाते से लूडो सिकंदर ऑनलाइन गेम एप से रुपये निकाले गए हैं। मनोज कुमार ने बताया कि उसने कभी भी ऑनलाइन गेम नहीं खेला। शिकायतकर्ता ने साइबर ठगी होने का आरोप लगाते हुए की कार्रवाई की मांग की। इस मामले में साइबर थाना पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed