{"_id":"62152fa7d892c153d6424825","slug":"lucknow-team-arrived-to-check-the-road-baghpat-news-mrt577963023","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की जांच करने पहुंची लखनऊ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की जांच करने पहुंची लखनऊ की टीम
विज्ञापन
छपरौली के आदर्श नंगला-ककौर कलां मार्ग पर सैंपल लेती जांच टीम ।
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महीने में एक किलोमीटर में हो गए डेढ़ सौ गड्ढे
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को आदर्श नंगला-ककौर कलां सड़क की जांच करने के लिए लखनऊ की टीम पहुंची। टीम ने कई स्थानों से सड़क के सैंपल भी लिए। ग्रामीणों का कहना था कि मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नही कराया गया है। एक किलोमीटर की सड़क में डेढ़ सौ गड्ढे है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दो माह पूर्व प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत आदर्श नंगला-ककौर कलां मार्ग का निर्माण कराया गया था। दो महीने में ही सड़क जगह-जगह से टूट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि एक किलोमीटर की सड़क में डेढ् सौ गड्ढे है, जिससे लोगों का मार्ग पर चलना दूभर है। ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की थी। मंगलवार को सड़क की जांच करने के लिए लखनऊ की टीम पहुंची। ग्रामीणों ने जांच करने आई टीम पर ठेकेदार से मिलकर जांच करने का आरोप लगाया। सचिन, आदित्य, राजीव शर्मा आदि ग्रामीणों का कहना था कि जब तक सड़क का मानक के अनुसार निर्माण नहीं कराया जाएगा, उनका विरोध जारी रहेगा। वे इसकी शिकायत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर करेंगे।