फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lok Sabha Elections 2024: Chaudhary Jayant Singh says We made an agreement with Congress in Rajasthan

Baghpat: RLD प्रमुख जयंत चौधरी बोले- राजस्थान में कांग्रेस के साथ किया समझौता, अखिलेश की नाराजगी जायज

Wed, 08 Nov 2023 02:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Nov 2023 02:51 PM IST
सार

Baghpat News : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रालोद पश्चिमी यूपी में खिलाड़ियों के जरिए बड़ा दांव चल रही है। चौधरी जयंत सिंह बुधवार को एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को सम्मानित करने पहुंचे। जयंत बागपत में करीब आठ घंटे रहेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Chaudhary Jayant Singh says We made an agreement with Congress in Rajasthan
जयंत चौधरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एशियन गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान करने के लिए रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह बुधवार को बागपत पहुंचे। चौधरी जयंत सिंह सभी पदक विजेताओं के गांव में जाएंगे। जयंत चौधरी बागपत में खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में  पहुंचे हैं और मवीखुर्द में उनका आखिरी कार्यक्रम होगा। इस तरह वह आठ घंटे बागपत में रहेंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि जहां भाजपा सरकार में है वहां भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएंगे, कहा कि अखिलेश यादव की नाराजगी जायज है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास कियाl वहीं पैरा ओलंपिक खिलाड़ी अंकुर धामा के परिजनों को बधाई देकर मोमेंटो भेंट कियाl
विज्ञापन


बुधवार को चौधरी जयंत सिंह खेकड़ा में पहुंचे l सर्वप्रथम उन्होंने मोहल्ला रामपुर निवासी पैरा ओलंपिक खिलाड़ी अंकुर धामा के आवास पर पहुंचकर उसके परिजनों को अंकुर धामा की इस सफलता के लिए बधाई दीl इसके बाद गांधी इंटर कॉलेज में पहुंचकर खिलाड़ियों के लिए सांसद निधि से करीब 60 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इंडोर निर्माण के लिए शिलान्यास कियाl

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा में बोलते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ओलंपिक खेलों का आयोजन करना चाहते हैं। मैं इसका विरोध करता हूं, क्योंकि कॉमनवेल्थ गेम इंडिया में उन पर मोटा पैसा खर्च किया गया था। उसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार भी हुआ था, प्रधानमंत्री जितना पैसा ओलंपिक खेलों पर खर्च करना चाहते हैं, उससे देश में ढाई लाख ग्राम पंचायत में स्टेडियम बनवाकर उनमें कोच नियुक्त किए जा सकते हैं। इससे युवा पीढ़ियों का रुझान खेलों की ओर बढ़ेगा। युवा मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। युवा पीढ़ी का रुझान खेलों की ओर बढ़ने से युवा नशाखोरी और अन्य गलत लतों से भी बच सकेगा।

कहा कि खेलों को बढ़ावा मिलने पर अपराधों पर भी अंकुश लग जाएगा, मेरे दादाजी ने भी इसलिए ऐसे खेलों का विरोध किया था। खिलाड़ी बजरंग पूनिया ने कहा कि एक सांसद बृजभूषण है जो खिलाड़ियों का अपमान करते हैं। दूसरे सांसद चौधरी जयंत सिंह हैं जो खिलाड़ियों के लिए समर्पित हैं। सांसद निधि से खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में खिलाड़ियों के लिए इंडोर स्टेडियम का निर्माण करा रहे हैं। स्टेडियम निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की पहली किस्त आ चुकी है। चौधरी जयंत सिंह खिलाड़ियों कि भलाई के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

विधानसभा चुनावों पर रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जहां भाजपा सरकार में है, वहां भाजपा को सरकार से बाहर किया जाएगा और जहां विपक्ष में है वहां विपक्ष में ही रखा जाएगा। कहा कि एनडीए में भी सब कुछ ठीक नही है, जो घटक साथ थे वो भी अलग लड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा के पास सीएम का चेहरा भी नहीं है। अखिलेश की नाराजगी जायज है, राजस्थान में हमारा कांग्रेस से समझौता हो चुका है।  

बागपत के खेकड़ा में गांधी विद्यालय इंटर कॉलिज में मिनी स्टेडियम के शिलान्यास के लिए पहुंचे थे आरएलडी सुप्रीमो जयंत चौधरी, इसके पश्चात खिलाड़ियो का सम्मान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed