फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   lockout in schools

शिक्षामित्रों ने स्कूलों में तालाबंदी की

Wed, 16 Sep 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 16 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
 lockout in schools
बागपत में शिक्षामित्रों ने हक के लिए आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया है। मंगलवार को शिक्षामित्रों ने विद्यालयों में तालाबंदी कर शिक्षण कार्य नहीं किया। प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप जुलूस निकाल कई स्थानों पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। इसके बाद, बीआरसी में हुई बैठक में शिक्षामित्रों ने आंदोलन के लिए रणनीति बनाई। 
विज्ञापन


समायोजन रद्द होने से आहत शिक्षामित्रों ने मंगलवार को शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर विद्यालयों में तालाबंदी कर जुलूस निकाला। शिक्षामित्रों ने क्षेत्र के मेहनवा गांव के प्राथमिक विद्यालय में तालाबंदी कर जुलूस के रूप में अग्रवाल मंडी टटीरी के अलावा पिलाना, खेकड़ा, छपरौली सहित जिले के विद्यालयों में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके उपरांत, बीआरसी में हुई बैठक में बुधवार को आंदोलन के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में कल जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर राष्ट्र वंदना चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर धरना-प्रदर्शन करने तथा आंदोलन को प्रतिदिन और तेज करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राजेश पंवार, बिजेंद्र भाटी, अंकुर, देवेंद्र, राहुल, सचिन शर्मा, सुमित, गौरव वर्मा, रीना, सुरेश, पंकज, अंजु, पवन, विपिन, अंकित आदि मौजूद रहे।

शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाया  
बागपत। शिक्षामित्रों द्वारा शिक्षण कार्य का विरोध करने पर मंगलवार को सभी विद्यालयों में सहायक अध्यापकों ने स्वयं ही शिक्षण कार्य कराया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि विद्यालयों में पूर्व की भांति शिक्षण कार्य कराया गया है।


सभी पदाधिकारियों को विद्यालय बंद नहीं करने तथा शिक्षण कार्य कराने के लिए कहा गया था। जिलामंत्री राजकुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय में तालाबंदी करने के लिए आए थे। विद्यालय को बंद भी कर दिया था, मगर बाद में शिक्षण कार्य कराया गया। बच्चों को ड्रेस भी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed