फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Litter spread infectious disease

कूड़े से रटौल में फैला संक्रामक रोग 

Thu, 22 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 22 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Litter spread infectious disease
गंदगी - फोटो : अमर उजाला
बागपत के चांदीनगर के रटौल गांव में कूड़े के ढेर से संक्रामक रोग फैल गए हैं। डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसा जानलेवा बुखार फैला हुआ है। जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रति लोगों में रोष है। ग्रामीण अधिकारियों पर शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगा रहे है। 
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य मुब्बसिर चौधरी ने बताया गांव में कूडे़ के ढेर लगे होने से जानलेवा बुखार बढ़ रहा है। अधिकारियों से कई बार कूड़ा उठवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से एक सप्ताह पहले हेल्थ कैंप की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान पति जाकिर खान ने बताया कूड़े उठवाने के लिए कार्य योजना में ट्रैक्टर ट्रॉली की मांग की, लेकिन अनुमति नहीं मिली। कूड़े के ढेर से संक्रामक रोग बढ़ता ही जा रहा है। अब तो मजबूर होकर आंदोलन करने को बाध्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 कुंवर रहीसुद्दीन ने कहा रटौल गांव में गंदगी के कारण संक्रामक रोग बढ़ता जा रहा है। गांव में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया बढ़ रहा है। क्षेत्र में बुखार से कई की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का गांव की ओर ध्यान नहीं है। इसके लिए लोगों को खुद ही जागरूक होना होगा। 

 

 अशोक सैनी ने कहा गांव में जानलेवा बुखार हावी होता जा रहा है। गांव के लोग हेल्थ कैंप की मांग कर चुके हैं, इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।  गांव में कूडे़ के ढेर से महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed